दिल्ली में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, जिम जाते समय बीच सड़क पर किया गोलियों से वार
देश की राजधानी दिल्ली के पश्चिम विहार में एक प्रॉपर्टी डीलर की ताबड़तोड़ गोलियों से वार कर उसकी हत्या कर दी गई है। शुक्रवार की सुबह

देश की राजधानी दिल्ली के पश्चिम विहार में एक प्रॉपर्टी डीलर की ताबड़तोड़ गोलियों से वार कर उसकी हत्या कर दी गई है। शुक्रवार की सुबह बीच सड़क इस सनसनीखेज घटना को अंजाम दिया गया। राजकुमार दलाल नाम के कारोबारी की हत्या उस समय की जब वह अपनी फॉर्च्यूनर कार में बैठकर जिम जा रहे थे।
दिल्ली पुलिस को सुबह 7:15 पर पश्चिम विहार में एसबीआई कॉलोनी के सामने एक गाड़ी पर काफी राउंड फायरिंग की सूचना दी गई। वहां पर पहुंची पुलिस की टीम ने उसी वक्त राजकुमार को अस्पताल ले गए, जहाँ उसे मृत बताया गया।
क्राइम टीम और एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया। बताया कि राजकुमार दलाल को निशाना बनाते हुए 8-10 राउंड फायरिंग की गई।
हत्या किसने और क्यों की यह अभी तक पता नहीं चला। पुलिस ने इलाके में लगे हुए सीसीटीवी कैमरों द्वारा हमलावरों की शिनाख्त शुरू की है। राजकुमार दलाल अपने घर से निकलकर कुछ ही दूरी पर गए थे, कि हमलावरों ने गाड़ी के सामने आकर फायरिंग शुरू की। गोलीबारी की जानकारी मिलते ही घरवाले भी वहां पर गए।
हादसे के बाद से मृतक के घरवाले में काफी चीत्कार मची है तो दिल्ली की कानून व्यवस्था पर एक बार फिर काफी सवाल उठ रहे हैं।
हत्या किसने और क्यों की यह अभी साफ नहीं है। पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों द्वारा हमलावरों की शिनाख्त शुरू की है। राजकुमार दलाल अपने घर से निकलकर कुछ ही दूर गए थे, कि हमलावरों ने गाड़ी के सामने आकर फायरिंग शुरू कर दी। गोलीबारी की सूचना मिलते ही परजिन भी मौके पर पहुंचे।









