दिल्ली में प्रॉपर्टी का रजिस्ट्रेशन होगा पेपरलेस, नहीं काटने पड़ेगे दफ्तरों के चक्कर

अब से लोगों को रजिस्ट्रार दफ्तर के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। जल्द ही पेपरलेस प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन की सहूलियत शुरू होने वाली है। सीएम रेखा

अब से लोगों को रजिस्ट्रार दफ्तर के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। जल्द ही पेपरलेस प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन की सहूलियत शुरू होने वाली है। सीएम रेखा गुप्ता ने सोमवार को सभी राजस्व जिलों के जिलाधिकारियों के साथ कार्य की समीक्षा बैठक के बाद यह जरुरी एलान किया है।

इस बैठक के चलते दिल्ली के सभी 11 राजस्व जिलों के जिलाधिकारी शामिल रहे। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि इस बैठक में प्रशासनिक काम की प्रगति, जनसेवा के काम, भूमि से जुड़े विवादों, अतिक्रमण की स्थिति, भू-स्वामित्व रिकॉर्ड के डिजिटलीकरण, आपदा प्रबंधन तैयारियों तथा राजस्व कार्यालयों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए विस्तृत चर्चा की गई।

सभी जिलाधिकारियों को क्षेत्र में नियमित निरीक्षण और जनता से संवाद करने के आदेश दिए गए हैं। नागरिक सेवाओं की स्थिति, ई-डिस्ट्रिक्ट प्लेटफॉर्म के द्वारा से दी जा रही सेवाओं की प्रगति, जन शिकायतों के समाधान की प्रक्रिया, भू-अभिलेखों के डिजिटल करने और आपदा प्रबंधन से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

सप्ताह में एक दिन जनसुनवाई कैंप : सीएम ने बताया कि सभी जिलाधिकारी हफ्ते में एक दिन जन सुनवाई कैंप लगाएं। ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्रों को जारी करने में पाई जाने वाली अनियमितताओं की त्वरित जांच हो और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाए। 15 दिन के भीतर सभी जिलाधिकारी अपने कामकाज की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

नागरिक सेवाओं को अधिक प्रभावी और यूजर फ्रेंडली बनाने के लिए ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल को अपग्रेड किया जाए। सीएम ने कहा कि सभी सरकारी संपत्तियों जैसे फ्लाईओवर, रोड साइन, स्कूल बाउंड्री वॉल आदि से अवैध बैनर तथा पोस्टर को हटाया जाए। उल्लंघनकर्ताओं के खिलाफ प्रॉपर्टी डिफिसमेंट एक्ट के चलते सख्त कार्रवाई की जाए।

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!