तिलकनगर थाने में भी लगा जनशिकायत शिविर: एडिशनल डीसीपी, एसीपी, और एसएचओ मौजूद

दिल्ली के तिलकनगर थाने में जनशिकायत शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें कई शिकायतकर्ता पहुंचे। तिलकनगर नए कमिश्नर के आदेश पर आज से शुरू कार्यवाही।

पश्चिमी जिला के तिलक नगर थाना में भी कल शाम जन शिकायत शिविर लगाया गया। इस शिविर में तिलक नगर, ख्याला और विकास पुरी इलाकों से काफी शिकायतकर्ता पहुंचे। शिकायतकर्ताओं के साथ उन शिकायतों से संबंधित जांच अधिकारी भी शिविर में मौजूद थे।

एडिशनल डीसीपी सुबोध गोस्वामी भी कैंप का जायजा लेने के लिए पहुंचे। साथ ही यहां पर तिलक नगर एसीपी सुरेंद्र कुमार यादव और एसएचओ सुनील कुमार लोगों को गाइड करते नजर आए। अलग-अलग तीन थाना इलाकों से करीब 50 की संख्या में आए लोगों ने अपनी-अपनी समस्याओं से संबंधित अधिकारियों को बताया और उन्हें जरूरी दिशा निर्देश भी दिए गए। इसको लेकर लोग भी खुश नजर आए। तिलकनगर थाने के नए कमिश्नर के निर्देश पर आज से कार्यवाही शुरू।

Tez Tarrar News

Vasundhra Tyagi

वसुंधरा त्यागी कंटेंट मार्केटिंग और राइटिंग की फील्ड में करीब 2 साल से कार्यरत हैं। वर्तमान में तेज़ तर्रार मीडिया में बतौर राइटर और एडिटर अपना रोल निभा रही हैं।… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!