दिल्ली में बाइक टच होने पर हुआ झगड़ा, फेंके पत्थर, दो महिलाएं हुई घायल

देश की राजधानी दिल्ली के गौतमपुरी इलाके में बाइक के टच होने पर दो पक्षों में काफी विवाद हुआ. मामला इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने दूसरे

देश की राजधानी दिल्ली के गौतमपुरी इलाके में बाइक के टच होने पर दो पक्षों में काफी विवाद हुआ. मामला इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर पत्थर और बोतल फेंकनी शुरू की. जिसकी वजह से दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हुई. पुलिस ने मौके पर जाकर हालात को संभाला.

दरअसल, यह मामला गौतमपुरी इलाके की है. रविवार शाम लगभग सात बजे रंजीत की 14 वर्ष की भतीजी लापता हो गई थी. वो देर रात 10:45 बजे भतीजों के साथ उसे ढूंढने में लगा हुआ था. इसी के चलते दो बाइक सवार लड़के वहां से जा रहे थे. उन्होंने इस मामले को लेकर उन पर आपत्तिजनक टिप्पणी भी कर दी.

एम्स के ट्रॉमा सेंटर में शिफ्ट किए गए घायल

जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गई. मामला बढ़ने से दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गयी. इसमें रंजीत के दो भतीजे राहुल तथा रितिक बुरी तरह घायल हो गया. दोनों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने एम्स के ट्रॉमा सेंटर में शिफ्ट किया.

हादसे के अगले दिन रंजीत अपनी कबाड़ की दुकान के सामने बैठ हुआ था. वो घर से लापता भतीजी के बारे में ही बात कर रहे थे. इसी के चलते दो बाइक सवार वहां से आये. और उनकी बाइक का हैंडल रंजीत के बेटे को गलती से लग गया. इससे गुस्साए रंजीत और बाइक सवार लड़कों के बीच विवाद हुआ. इसके बाद लड़कों ने अपने दोस्तों को बुला लिया.

उन्होंने रंजीत और वहां पर खड़े सभी लोगों पर पत्थर और कांच की बोतलें फेंकनी शुरू की. जिसमें दो महिलाए घायल हुई. पुलिस ने बताया कि बाइक टच होने केकली वजह से विवाद हो गया था.

Accherishtey
यह भी पढ़ें: दिल्ली के इंद्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशन के पास दो गाड़ियों में टक्कर, 2 की मौत, 2 घायल

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!