राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा दिल्ली पहुंची, आज इन रास्तों पर प्रभावित रहेगा यातायात
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा शनिवार को बदरपुर बॉर्डर से आज दिल्ली में आ रहि है। सुबह 6 बजे बॉर्डर से यह यात्रा शुरू हुई, जिसमें राहुल गांधी

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा शनिवार को बदरपुर बॉर्डर से आज दिल्ली में आ ररहि है। सुबह 6 बजे बॉर्डर से यह यात्रा शुरू हुई, जिसमें राहुल गांधी एक घंटा 40 मिनट में साढ़े आठ किलोमीटर तक चले। जिसके बाद उन्होंने न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में विश्राम किया। दोपहर 1.30 बजे के बाद यह यात्रा निजामुद्दीन, आईटीओ चौक, राजघाट से गुजर के शाम 4.30 बजे लाल किला पर पहुंचेगी।
तीन हजार किलोमीटर का लम्बा रास्ता तय करने के बाद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा आज शनिवार सुबह बदरपुर बॉर्डर से दिल्ली में आ चुकी है। यात्रा में पार्टी के आला नेताओं, कलाकार, खिलाड़ियों, युवाओं के साथ सभी वर्ग तथा समुदाय के लोग, साथ ही पार्टी के हजारों कार्यकर्ता भी मौजूद हैं। जिसके लिए हजारों यात्रा पास जारी किए गए हैं। यात्रा की वजह से दिल्ली के कई हिस्सों पर जाम लगने की उम्मीद है। इसके मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने एक एडवाइजरी भी जारी की है।
इन रास्तों पर लगेगा जाम:
यातायात निर्देशिका
दिनांक 24 दिसंबर,2022 को दिल्ली में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को देखते हुए विभिन्न मार्गों पर यातायात में परिवर्तन किया गया है।नागरिकों से अनुरोध है कि प्रभावित सडकों से बचें, सार्वजनिक परिवहन का अधिकतम उपयोग करें।#DelhiPoliceUpdates pic.twitter.com/yAkEcfYp9q
— Delhi Traffic Police (@dtptraffic) December 23, 2022
इस रूट के मुताबिक यात्रा आश्रम चौक से होकर मथुरा रोड, निजामुद्दीन से होते हुए दिल्ली पब्लिक स्कूल मथुरा रोड और फिर वहां से चिड़ियाघर रेड लाइट, जिसके बाद हाईकोर्ट के पास स्थित शेरशाह सूरी रोड से इंडिया गेट जाएगी। शेरशाह सूरी मार्ग पर खत्म होते ही यह यात्रा राइट टर्न ले और फिर पुराना किला रोड होकर वापस मथुरा रोड पहुँच जाएगी।
यह भी पढ़ें: पुरानी गाड़ी वालों की बल्ले-बल्ले, इस तरह फिर चला सकेंगे अपना वाहन