दिल्ली के काफी इलाकों में बारिश, हल्की हवाओं से हुआ ठंड का अहसास

दिल्ली-एनसीआर के काफी इलाकों में बारिश ने एक बार फिर से हल्की ठंडक का फिर से अहसास होना शुरू हो गया है। दो दिन पहले

दिल्ली-एनसीआर के काफी इलाकों में बारिश ने एक बार फिर से हल्की ठंडक का फिर से अहसास होना शुरू हो गया है। दो दिन पहले गर्मी का अहसास करने वाले लोगों के लिए कल और आज सवेरे से हो रही बारिश से मौसम सुहाना हो गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के असर की वजह बारिश से मौसम सुहावना बना हुआ है। शुक्रवार को भी सुबह से बादलों के छाए रहने तथा शाम के बाद हल्की बारिश और ठंडी हवाओं ने गर्मी के अहसास कम कर दिया। हालांकि, इससे तापमान में कुछ खास बदलाव नहीं हुआ। शुक्रवार को ज्यादातर और न्यूनतम तापमान बढ़ा ही रहा। न्यूनतम तापमान तो सामान्य से 5.9 डिग्री ज्यादा रहा। वीरवार को न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

मौसम विभाग के मुताबिक, एक मार्च से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयन क्षेत्र में दस्तक देने जा रहा है। इसका अधिक असर पहाड़ों में ही देखने को मिलेगा। जिसका हल्का असर उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में भी रहेगा। विक्षोभ के असर से उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में आगामी तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। अभी जो तापमान 15-19 डिग्री के बीच चल रहा है वह 13-15 डिग्री के बीच पहुंच जाएगा। हालांकि, अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 0.9 डिग्री अधिक 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से 5.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन भर आसमान में बादल छाए रहे और शाम के बाद हल्की बारिश व ठंडी हवाएं चलने से मौसम सुहावना बना रहा।

फरवरी में औसत तापमान 26.7 डिग्री किया दर्ज
दिल्ली में फरवरी के औसत तापमान की बात की जाए तो यह 26.7 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यह न्यूनतम तापमान आठ साल में सबसे अधिक है। न्यूनतम तापमान की बात की जाए तो वर्ष 2024 में 9.3, 2023 में 11.2, 2022 में 10.2, 2021 में 10.3, 2020 में 9.9, 2019 में 10.6, 2018 में 11.2 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि 2017 में न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री दर्ज किया गया था। अमूमन फरवरी के अंत से मार्च के पहले सप्ताह तक अधिकतम तापमान 27.4 और न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस रहता है। मौसम विभाग की मानें तो शनिवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री रहने की संभावना है। दिन भर आंशिक रूप से बादल भी छाए रहेंगे।

 

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!