दिल्ली के बवाना में बारिश की मार, 2 मंजिला बिल्डिंग गिरी
देश की राजधानी दिल्ली के ग्रेटर कैलाश-1 इलाके में आज सुबह एक घर की दीवार गिरने से एक युवक घायल हो गया. इससे पहले बाहरी उत्तरी

देश की राजधानी दिल्ली के ग्रेटर कैलाश-1 इलाके में आज सुबह एक घर की दीवार गिरने से एक युवक घायल हो गया. इससे पहले बाहरी उत्तरी दिल्ली के बवाना इलाके में आग लगने से एक खाली इमारत ढह गई. 3 मंजिल वाली इस इमारत में पिछले वर्ष आग लग गई थी. एक अधिकारी ने कहा कि बवाना सेक्टर 4 में यह इमारत तब से खाली थी.
अधिकारी ने बताया, ‘‘इमारत जीर्ण-शीर्ण अवस्था में थी और आज (बृहस्पतिवार) ढह गई. इसमें कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ और न ही जान-माल का कोई नुकसान हुआ.’’
उन्होंने बताया कि हादसे के बाद दमकल की 4 गाड़ियां और 2 एंबुलेंस तैनात की गईं. दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने कहा कि इमारत के ढह जाने के बारे में अपराह्न दो बजकर 41 मिनट पर जानकारी मिली.









