राकेश अस्थाना बने दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर, मोदी सरकार ने सौंपा पद

मंगलवार 27 जुलाई को मोदी सरकार द्वारा राकेश अस्थाना को दिल्ली पुलिस का नया कमिश्नर बनाया गया, अस्थाना इससे पहले BSF के डीजी थे

राकेश अस्थाना जो गुजरात काडर के वरिष्ठ आईपीएस अफसर है, उनको दिल्ली पुलिस का नया आयुक्त चुना गया है। सीमा सुरक्षा बल (BSF) के डायरेक्टर जनरल राकेश अस्थाना को इसी समय से अपना पद संभालने को कहा गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय के द्वारा उनको यह आदेश दिया गया है।  

31 जुलाई को राकेश अस्थाना का कार्यकाल समाप्त हो रहा था, लेकिन सेवानिवृत्त होने से केवल कुछ दिन पहले यह ज़िम्मेदारी राकेश अस्थाना को दे दी गई है। आने वाले एक वर्ष के लिए राकेश अस्थाना दिल्ली पुलिस के आयुक्त रहेंगे। इसी के साथ सीबीआई के विशेष निदेशक भी रह चुके हैं अस्थाना। 

Tax Partner

झारखंड के नेतरहाट विद्यालय से राकेश अस्थाना ने पढ़ाई की है। मैट्रिक की परीक्षा पास करने के बाद अस्थाना ने सेंट ज़ेवियर कॉलेज से पढ़ाई की थी जो रांची में स्थित है। दिल्ली पुलिस आयुक्त नियुक्त होने के बाद अस्थाना का सीमा सुरक्षा के महानिदेशक का पद अब एसएस देसवाल को सौंप दिया गया है।   

ये भी पढ़े:-दिल्ली छावला: क्लस्टर बस ने कार को मारी टक्कर, 3 लोगों की हुई मौत

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!