दिल्ली के पहाड़गंज में दुष्कर्म के दोषी की पीट-पीटकर हत्या, पैरोल पर आया था बाहर
देश की राजधानी दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में गुरूवार तड़के एक शख्स का शव मिलने से हड़कंप मच गया। इस बात की खबर मिलते ही पुलिस मौके

देश की राजधानी दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में गुरूवार तड़के एक शख्स का शव मिलने से हड़कंप मच गया। इस बात की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, और जांच में पता चला की शख्स के सिर पर चोटें हैं और उसके साथ बाकि तीन लोग भी हैं जो घायल अवस्था में वहां पर पड़े हैं।
पुलिस ने उन्हें उसी वक्त नजदीकी अस्पताल पहुंचाया जहाँ पर डॉक्टरों ने एक शख्स को मृत घोषित कर दिया और बाकि तीन का इलाज चल रहा है। मृतक की शिनाख्त मो. रजा के रूप में हुई है और बाकि घायलों की पहचान विजय उर्फ रहीम, सुंदर लाल और रफीक के रूप में हुई है।
पुलिस ने इस घटना में आईपीसी की धारा 302/307/34 के तहत मामले को दर्ज कर लिया है और साथ ही इस मामले की जांच कर रही है। जांच के वक्त पुलिस ने दो संदिग्धों को गिरफ्तार भी किया।
शुरू में यह बात सामने आई है कि यह घटना दो गुटों के बीच हुए एक झगड़े की वजह से थी। मृतक, घायल और गिरफ्तार सभी कूड़ा बिनने का कात्या करते हैं और साथ ही सब लोग ड्रग्स के आदि हैं। बताया जा रहा है कि मृतक एक दुष्कर्म के मामले का दोषी था और वह पैरोल पर बाहर था।
यह भी पढ़ें: दिल्ली के इंद्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशन के पास दो गाड़ियों में टक्कर, 2 की मौत, 2 घायल