सुल्तानपुरी में रेप पीड़िता के भाई की गोली मारकर हत्या

सुल्तानपुरी इलाके में एक घटना सामने आयी जहां इरफ़ान सिद्दीकी ने अपने ही इलाके में रहने वाले एक शख्स की हत्या कर दी।

सुल्तानपुरी इलाके में एक घटना सामने आयी जहां इरफ़ान सिद्दीकी ने अपने ही इलाके में रहने वाले एक शख्स की हत्या कर दी।

दरअसल इरफ़ान सिद्दीकी आप की माइनॉरिटी विंग, सुल्तानपुर माजरा का अध्यक्ष है। उस पर मृतक हीरा की बहन पर रेप का आरोप था। इस मामले में उसे दोषी पाया गया था और अदालत द्वारा सजा दी गयी थी। 12 जनवरी को इस मामले में रोहिणी कोर्ट से उसे बेल मिल गयी थी।

इसी बात का बदला लेने के लिए उसने रेप पीड़िता के भाई हीरालाल की हत्या कर दी। अर्जुन जोकि इस पूरे मामले का चश्मदीद गवाह था उसने पुलिस को दर्ज कराई अपनी कंप्लेंट में कहा कि यह पूरी घटंना सुल्तानपुरी के बी ब्लॉक डांडिया पार्क में घटित हुई।

जहां आप अध्यक्ष इरफ़ान सिद्दीकी और उसका भाई हाथ में चाक़ू और पिस्टल लेकर खड़े थे। जब हीरा और उसका दोस्त नरसिंघ पार्क में पहुंचे। तब इरफ़ान ने हीरा पर चाक़ू से हमला किया और फिर उसके भाई सानू ने  हीरा और नरसिंघ पर गोली चला दी। उसने बताया कि हीरा पर ईंट से भी हमला किया गया।

इसके बाद दोनों पीड़ितों को हॉस्पिटल ले जाया गया। जहाँ डॉक्टर्स ने इलाज के दौरान हीरा को मृत घोषित कर दिया। नरसिंघ का इलाज अभी चल रहा है।

पुलिस ने इरफ़ान और उसके भाई सानू को गिरफ्तार कर लिया है। हीरा के परिवारवाले केजरीवाल सरकार से न्याय की मांग कर रहे हैं। इस पूरी घटना ने एक सांप्रदायिक मामले का रूप ले लिया है।

Tax Partner

ये भी पढ़े: Delhi School Reopen: फरवरी से खुल सकते हैं कक्षा 10वीं और 12वीं के स्कूल

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!