दिल्ली में शादी का झांसा देकर किया रेप, शेयर की अश्लील तस्वीरें

देश की राजधानी दिल्ली के सदर बाजार में एक किशोरी से दुष्कर्म करने के बाद उसकी अश्लील फोटो इंस्टाग्राम पर वायरल करने का एक मामला

देश की राजधानी दिल्ली के सदर बाजार में एक किशोरी से दुष्कर्म करने के बाद उसकी अश्लील फोटो इंस्टाग्राम पर वायरल करने का एक मामला सामने आया है। पुलिस ने बुधवार को दुष्कर्म, पोक्सो और आईटी एक्ट की धारा में FIR दर्ज किया है। 23 वर्ष पीड़िता ने कहा कि साल 2016 में उसके रिश्तेदार सुहैल से उसकी बातचीत हुई थी। वर्ष 2016 अक्तूबर में सुहैल ने अपने घर में पीड़िता से शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। आरोपी ने इस के चलते पीड़िता की अश्लील फोटो भी खींची।

पीड़िता ने बताया कि उसने इस साल आरोपी पर शादी करने का दबाव किया, पर वह बहाने बनाता रहा। इस चलते सुहैल ने उसकी अश्लील फोटो इंस्टाग्राम पर अपलोड की। इस बात की जानकारी पीड़िता की चचेरी बहन ने उसको दी। वहीं, पीड़िता ने सुहैल के घरवालों से बात की, लेकिन पीड़िता की मां को सुहैल के भाई ने धमकी भरे मैसेज भेजे। जिस कारन पीड़िता की मां को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। तब पीड़िता ने सदर बाजार थाने में शिकायत दी।

दिल्ली विश्वविद्यालय के रामजस कॉलेज में एक प्रोफेसर पर छात्रा ने यौन उत्पीड़न का आरोप किया। जिस बात की शिकायत छात्रा ने कॉलेज आंतरिक शिकायत समिति में भी दी, जिसकी अनुशंसा पर प्रोफेसर को कार्यमुक्त हो सकता है। वहीं, प्रोफेसर ने बताया कि यह मेरे खिलाफ साजिश है, जिसमें कॉलेज के कुछ शिक्षक भी मौजूद हैं। दूसरी ओर, एबीवीपी ने मामले में कड़ा विरोध किया है। एबीवीपी ने बयान जारी कर कहा कि एक छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न का दुर्भाग्यपूर्ण मामला सामने आया है।

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!