RBI Cautions: क्या आप भी लगाते हैं पुराने नोटों और सिक्कों की बोली? हो जाइए सावधान!

RBI Cautions: पुराने सिक्कों और नोटों की ऑनलाइन बोली लगाने वाले हो जाएं सावधान, भारतीय रिजर्व बैंक ने जारी किया अलर्ट!

RBI Cautions: अगर आप भी पुराने नोट और सिक्कों की इंटरनेट पर बोली लगाते हैं तो आपको सावधान हो जाना चाहिए क्योंकि हाल ही में भारतीय रिजर्व बैंक ने एक अलर्ट जारी किया है। आरबीआई के अनुसार बहुत से लोग ऑनलाइन और ऑफलाइन प्लेटफॉर्म पर बैंक के नोटों और पुराने सिक्कों की बिक्री कर रहे हैं। इसकी बिक्री करने के लिए लोग केंद्रीय बैंक के नाम का इस्तेमाल कर रहे हैं और लोगों को ठग रहे हैं।

इसी मामले में रिज़र्व बैंक ने एक ट्वीट जारी किया और कहा कि आरबीआई के सामने ये बात आई है कुछ लोग भारतीय रिजर्व बैंक के नाम का इस्तेमाल कर रहे हैं और लोगों को ठग रहे हैं। ये लोग विभिन्न प्लेटफॉर्म के जरिए बैंक के पुराने नोट और सिक्के बेचने के लिए लोगों से कमीशन/ फीस या टैक्स की मांग कर रहे हैं।     

रिजर्व बैंक ने यह भी कहा कि वह इस तरह की किसी भी गतिविधि में शामिल नहीं है। इसके आलावा आरबीआई ने यह कहा कि वह इस तरह के ट्रांजैक्शन के लिए किसी भी व्यक्ति से कोई शुल्क या कमीशन या टैक्स कभी नहीं मांगेगा। ट्वीट में रिज़र्व बैंक ने कहा कि उसने किसी भी संस्था या व्यक्ति को इस तरह की किसी भी गतिविधियों के लिए कोई अधिकार नहीं दिया है। 

Insta loan services

आरबीआई सिक्कों और नोटों को खरीदने या बेचने में किसी प्रकार की कोई डील नहीं करता है और आम लोगों को ऐसे धोखेबाज़ों के झांसे में न फंसने की हिदायत देता है। रिज़र्व बैंक ने चेतावनी दी है कि ऐसे प्रपोजल देने वालों से पब्लिक सावधान रहे और वह आपसे कोई कमीशन, चार्ज या टैक्स नहीं लेता है। RBI का लोगो देख कर न फंसे आम जनता।

Tez Tarrar News

Vasundhra Tyagi

वसुंधरा त्यागी कंटेंट मार्केटिंग और राइटिंग की फील्ड में करीब 2 साल से कार्यरत हैं। वर्तमान में तेज़ तर्रार मीडिया में बतौर राइटर और एडिटर अपना रोल निभा रही हैं।… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!