दिल्ली में 50 लाख से अधिक गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन रद्द, कहीं आपकी गाड़ी तो लिस्ट में नहीं
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की सरकार ने 50 लाख से ज्यादा पेट्रोल-डीजल वाले वाहनों को डिरजिस्टर कर दिया है। बता दें, वहन विभाग ने दस साल पुराने

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की सरकार ने 50 लाख से ज्यादा पेट्रोल-डीजल वाले वाहनों को डिरजिस्टर कर दिया है। बता दें, वहन विभाग ने दस साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल वाले सभी वाहनों को रजिस्ट्रेशन रद्द किए जाने का नोटिफिकेशन जारी किया है। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, इस वर्ष दिल्ली सरकार के परिवहन विभाग द्वारा 50 लाख से ज्यादा गाड़ियों के वाहनों का पंजीकरण रद्द किया गया है। इसमें 10 साल से पुराने डीजल वाहन और 15 साल से पुराने पेट्रोल वाहन भी मौजूद हैं। इन गाड़ियों के प्रदूषण मानकों को पूरा नहीं करने के कारन से डिरजिस्टर्ड किया गया है।
दिल्ली सरकार के वाहन विभाग के आंकड़ों के हिसाब से 2018-2022 तक सभी राज्य में 53,38,045 वाहनों का पंजीकरण हुआ है। जबकि इस साल 17 अक्टूबर तक 50,25,447 से अधिक गाड़ियों का पंजीकरण रद्द किया गया है। डी-रजिस्टर्ड वाहनों में 15 साल से पुराने 46 लाख पेट्रोल वाहन, 10 साल से पुराने 4,15,362 डीजल वाहन हैं।
जानें कब हुई कार्रवाई:
दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने 2018 में यह निर्णय सुनाया था कि दिल्ली में प्रदूषण के बिगड़ते स्तर को देखते हुए वायु प्रदूषण को रोकने के लिए कुछ एहम कदम उठाया जाना बहुत जरुरी है। कोर्ट ने आदेश दिया कि दिल्ली में 10 साल पुराने डीजल गाड़ियां और 15 साल से पुराने पेट्रोल वाहनों पर रोक लगाया जाए। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद दिल्ली सरकार ने सभी पुराने वाहनों पर कार्रवाई शुरू कर दी।
बता दें की दिल्ली में 31 जनवरी तक 13.4 मिलियन पंजीकृत वाहन थे। परिवहन विभाग ने इन रजिस्टर्ड गाड़ियों में 7.8 मिलियन से ज्यादा गाड़ियों को एक्टिव वाहनों के रूप में गुप्त किया गया है। परिवहन विभाग की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सक्रिय वाहन वह वाहन हैं जिनका मान्य पंजीकरण है और उनका रजिस्ट्रेशन अभी तक खत्म नहीं हुआ है। ये गाड़ियां सड़कों पर चलने के लिए फिट हैं।
यह भी पढ़े: Amul Milk Price Hike: फेस्टिव सीजन में दिया ग्राहकों को झटका, नई कीमतें आज से लागू










