दिल्ली से नोएडा-गाजियाबाद सफर करने वालों को जाम से राहत, इस दिन से खुलेगा आश्रम फ्लाईओवर

राजधानी दिल्ली में काफी लंबे वक्त से आश्रम फ्लाईओवर खुलने का हर कोई इंतजार कर रहा था, अब उन लोगों के लिए अच्छी खबर है. आश्रम-डीएनडी

राजधानी दिल्ली में काफी लंबे वक्त से आश्रम फ्लाईओवर खुलने का हर कोई इंतजार कर रहा था, अब उन लोगों के लिए अच्छी खबर है. आश्रम-डीएनडी एक्सटेंशन फ्लाईओवर को 6 मार्च को आम जनता के लिए खोला जाएगा. आश्रम फ्लाईओवर पर 1 जनवरी से कार्य चल रहा था. यह कार्य अब जाकर पूरा हुआ है. इस फ्लाईओवर से नोएडा और दिल्ली के बीच सफर करने वाले लाखों वाहनों को जाम से राहत मिल सकेगी.

अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को एलान किया कि आश्रम फ्लाईओवर का उद्धाटन 6 मार्च को किया जाएगा. इससे आश्रम फ्लाईओवर और आसपास की सभी सड़कों पर जाम से राहत मिलेगी. खास बात ये है कि फ्लाईओवर के विस्तार से आश्रम चौक के साथ डीएनडी के बीच की 3 रेड लाइट भी कम हो गयी है। इससे वाहनों का आना जाना सुगम हो जाएगा।

128.25 करोड़ रु की लागत से हुआ तैयार:

दिसंबर 2019 में आश्रम डीएनडी एक्सटेंशन फ्लाईओवर को बनाने की परियोजना को दिल्ली कैबिनेट से और से मंजूरी मिली थी. जिसके बाद काम जून 2020 में शुरू हुई था. वैसे तो इस योजना की पूरी लागत 128.25 करोड़ रुपए और यह 6 लेन का आश्रम विस्तार फ्लाईओवर है. 3 लेन रैंप दक्षिणी दिल्ली से सराय काले खां की और जाने के लिए और 3 लेन रैंप आईटीओ और सराय काले खां से दक्षिणी दिल्ली जाने की तरफ है.

जाने किन लोंगो को मिलेगा फायदा:

आश्रम फ्लाईओवर के डीएनडी तक विस्तार होने के बाद से नोएडा, गाजियाबाद से दक्षिण दिल्ली से आने जाने वाले वाहनों को भी लाभ मिलेगा. अभी इन रास्तों पर जाम से निकलना पड़ता है. फ्लाईओवर के विस्तार के बाद जाम से राहत रहेगी.

Accherishtey
यह भी पढ़ें: दिल्ली के इंद्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशन के पास दो गाड़ियों में टक्कर, 2 की मौत, 2 घायल

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!