Delhi University से रिटायर्ड प्रोफेसर पति पत्नी ने लगाई फांसी

दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके से एक चौंका देने वाली घटना सामने आई है। डीसीपी ईशा पांडे के मुताबिक मंगलवार दोपहर को उन के पास एक कॉल आया कि 2 लोगों ने कालका जी एक्सटेंशन में सुसाइड कर लिया है।

दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके से एक चौंका देने वाली घटना सामने आई है। डीसीपी ईशा पांडे के मुताबिक मंगलवार दोपहर को उन के पास एक कॉल आया कि 2 लोगों ने कालका जी एक्सटेंशन में आत्महत्या कर ली है।

आपको बता दें कि वहां मिले सुसाइड नोट से पता चला है कि बुजुर्ग पति-पत्नी शारीरिक रूप से लाचार पड़ गए थे और जिसके चलते उन्होंने फांसी लगा ली।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस कुछ देर बाद घटना स्थल पर पहुँच गई। पुलिस के वहां पहुँचने के बाद एक अंजलि नाम की महिला ने बताया कि उसके 74 साल के पिता राकेश कुमार जैन और 69 साल की मां उषा राकेश कुमार जैन इस इलाके में कई सालों से रह रहे थे।

इसी के साथ दोपहर को उन केयरटेकर अजीत ने मुझे फ़ोन पर बताया कि वो काफी देर से दरवाज़ा खटखटा रहा है और घंटी बजा रहा है पर कोई दरवाज़ा नहीं खोल रहा उसके बाद जब अजीत ने लॉक तोड़ कर दरवाज़ा खोला तो अंजलि के मां बाप स्टील के पाइप से लटके हुए मिले।

पुलिस के द्वारा की गई जांच में पाया गया कि वहां 2 अलग-अलग सुसाइड नोट रखे हैं। जिसमें लिखा था कि 2020 में हमारे साथ हुए एक हादसे के बाद उन्हें कई फ्रैक्चर हो गए थे। तब से वो लगातार बिस्तर पर हैं और चल फिर नहीं सकते थे। जिस वजह से उन्होंने आत्महत्या का निर्णय लिया है।

पुलिस ने दोनों बॉडी का पोस्टमॉर्टम कर शवों को उनके घरवालों को दे दिया है और मामले की आगे की जांच-पड़ताल में जुट गई है।

Tax Partner

ये भी पढ़े: दिवाली से पहले दिल्ली पुलिस ने सदर बाज़ार से किए 600 किलो पटाखे ज़ब्त

Tez Tarrar News

Jagjeet Singh

जगजीत सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने टेक्निकल, विश्व और एजुकेशन से सम्बंधित लेखो को अपने लेखन में प्रकाशित किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!