ब्रेकअप का बदला! लेने के लिए बनाया गर्लफ्रेंड का फर्जी सोशल मीडिया, गिरफ्तार

देश की राजधानी दिल्ली पुलिस के उत्तर जिले की साइबर थाना टीम ने एक अहम कार्रवाई करते हुए एक युवक को पकड़ लिया है, जिसने अपनी

देश की राजधानी दिल्ली पुलिस के उत्तर जिले की साइबर थाना टीम ने एक अहम कार्रवाई करते हुए एक युवक को पकड़ लिया है, जिसने अपनी पहली प्रेमिका से बदला लेने के लिए उसका फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाकर उसको बदनाम करने की कोशिश की. आरोपी ने न तो सिर्फ युवती की तस्वीरें फर्जी अकाउंट पर डालीं, बल्कि उसके दोस्तों से भी पैसे मांगने के लिए उसको मैसेज भी भेजे.

दिल्ली के सिविल लाइंस की निवासी 25 वर्ष की पीड़िता एक इवेंट मैनेजर हैं. उन्होंने शिकायत की थी कि किसी ने उनका फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया है और साथ ही उनकी तस्वीरें भी डाल रहा है और दोस्तों से पैसे मांगने के लिए मैसेज कर रहा है. जब उसके दोस्तों ने इस फर्जी अकाउंट की सच्चाई जानी और आरोपी से सवाल किया, तो आरोपी ने अश्लील और आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करते हुए पीड़िता और उसके दोस्तों से गाली-गलौच करना शुरू किया.

शिकायत के आधार पर साइबर नॉर्थ थाने में केस दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई. तकनीकी जांच के जरिए फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट की सुचना ली गई. जिसमें दो संदिग्धों की शिनाख्त हुई, जिनमें से एक को पीड़िता ने ‘अमन’ के नाम से शिनाख्त, जो उसका पूर्व प्रेमी था. आरोपी की लोकेशन कृष्णा नगर, दिल्ली में ट्रैक हुई और टीम ने उसे वहीं से गिरफ्तार किया. उसके कब्जे से अपराध में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन और सिम कार्ड भी बरामद किए गए.

21 वर्ष के अमन ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वह केवल 5वीं कक्षा तक पढ़ा है और वर्तमान में बेरोजगार है. वह पिछले 3 वर्षो से पीड़िता के साथ रिश्ते में था लेकिन ब्रेकअप होने के बाद उसने बदला लेने की ठान ली. उसने पीड़िता की तस्वीरों का प्रयोग कर एक फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया, जिसमें पीड़िता के दोस्तों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी और ‘मदद’ के नाम पर पैसे मांगने लगा. जब किसी ने उसकी बात नहीं मानी और सच्चाई जानने की कोशिश की, तो आरोपी ने गाली-गलौज और अभद्र भाषा का सहारा लिया.

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!