दिल्ली में रोड रेज, कार वाले से रास्ता मांगने पर सब इंस्पेक्टर को पीटा, 4 गिरफ्तार
देश की राजधानी दिल्ली में रोड रेज का एक मामला सामने आया है। मोटरसाइकिल सवार एक सब इंस्पेक्टर ने जब कार वाले से रास्ता मांगा तो

देश की राजधानी दिल्ली में रोड रेज का एक मामला सामने आया है। मोटरसाइकिल सवार एक सब इंस्पेक्टर ने जब कार वाले से रास्ता मांगा तो चार-पांच लोगों ने उसे काफी पीटा। सब इंस्पेक्टर देर रात को ड्यूटी से अपने घर वापस आ रहा था। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया है।
एक अधिकारी ने कहाँ कि कथित रोड रेज मामले में पूर्वोत्तर दिल्ली के भजनपुरा इलाके में 4-5 लोगों ने दिल्ली पुलिस के एक पीएसआई पर हमला किया। अधिकारी ने कहाँ का हादसा शुक्रवार देर रात 12:30 बजे हुई। हादसा का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद वह 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
भजनपुरा थाने में तैनात तथा वर्तमान में चुनाव ड्यूटी के लिए स्टेटिक सर्विलांस टीम में मौजूद अधिकारी पर घर लौटते वक्त देर रात हमला किया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहाँ कि पीएसआई अपने दोपहिया वाहन से घर आ रहे थे। वह एक संकरी गली पार कर रहे थे, तभी उनके आगे एक कार खड़ी होने की वजह से
उनकी मोटरसाइकिल फंस गई।
अधिकारी ने कहाँ कि पीएसआई ने विनम्रतापूर्वक उनसे रास्ता देने के लिए बताया। इतने में 4 लोगों ने उन्हें पकड़ लिया और काफी पीटा। मारपीट में कोई जानलेवा चोट नहीं हुई। पुलिस मामले में की जांच जारी है। अधिकारी ने कहा कि पीएसआई ड्यूटी के बाद घर जा रहे थे। भजनपुरा थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस की टीमों ने चार आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है









