नजफगढ़ में फिर धंसी सड़क: ऑटो और छोटा टेम्पो आए धंसे ट्रक की चपेट में

बाल-बाल बचे ड्राइवर और ऑटो की सवारी

दिल्ली के नजफगढ स्थित तुड़ा मंडी के पास अचानक सड़क धंसने से हुआ अफरा-तफरी का माहौल। गढ्ढे में धंसकर एक तरफ झुका ट्रक, जिससे दूसरी तरफ जा रहे एक टीपर और ऑटो इसकी चपेट में आ गए। राहत की बात रही कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।

तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि सड़क के धंसने की वजह से किस तरह ट्रक ऑटो पर गिरा पड़ा। अगर ये ट्रक पूरी तरह से इस ऑटो पर गिर जाता तो निश्चित ही इसमे सवार यात्री और ऑटो ड्राइवर का बचना मुश्किल था।

इस ट्रक के सड़क में धंसने की वजह से वहां से गुजर रही टीपर और ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हालाँकि राहत की बात ये रही कि इस हादसे में किसी की जान नहीं गयी। हादसे में बचे ऑटो ड्राइवर ने बताया कि अचानक “आंखों के सामने अंधेरा छा गया, कुछ समझ मे ही नहीं आया कि क्या हुआ।” लेकिन तुरंत ही ऑटो से कूद कर ड्राइवर और सवारी ने अपनी जान बचाई।

लोगों से मिली जानकारी के अनुसार एक साल पहले ही इस सड़क को बनाया गया है, लेकिन उसके बाद से अब तक इस सड़क पर चौथा हादसा हो चुका है। इस से पहले भी तीन गाड़ियां सीवर में गिर कर क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं।

लगातार हो रहे इस हादसे से ये साबित होता है कि इस सड़क को बनाने में कहीं ना कहीं लापरवाही बरती गई है, जिसकी वजह से यहां हादसे हो रहे हैं। अभी तक तो किसी की जान इन हादसों में नहीं गयी है, लेकिन भविष्य में इस संभावना को नकारा भी नहीं जा सकता है।

Tez Tarrar News

Vasundhra Tyagi

वसुंधरा त्यागी कंटेंट मार्केटिंग और राइटिंग की फील्ड में करीब 2 साल से कार्यरत हैं। वर्तमान में तेज़ तर्रार मीडिया में बतौर राइटर और एडिटर अपना रोल निभा रही हैं।… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!