दिल्ली में आज रास्ते होंगे बंद, घर से बाहर निकलने से पहले पढ़े एडवाजरी

देश की राजधानी दिल्ली की पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस पर फुल ड्रेस रिहर्सल के मद्देनजर मंगलवार के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी शुरू की है. एडवाइजरी

देश की राजधानी दिल्ली की पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस पर फुल ड्रेस रिहर्सल के मद्देनजर मंगलवार के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी शुरू की है. एडवाइजरी के अनुसार मंगलवार को दिल्ली में कुछ रास्ते बंद किये गए है. कुछ फुल ड्रेस रिहर्सल के कारन से प्रभावित होंगे. स्वतंत्रता दिवस फुल ड्रेस रिहर्सल के कारन आज कुछ रास्तो पर जाम रहेगा.

स्वतंत्रता दिवस फुल ड्रेस रिहर्सल को ध्यान में देखते हुए दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी शुर की है और लोगों से अपील की है कि घर से बाहर जाने से पहले इसे एक बार इसे जरूर पढ़ लें. ताकि घर से बाहर जाते समय रास्ते में कोई परेशानी न हो.

इन रास्तों पर न निकलने में है भलाई

दिल्ली पुलिस ट्रैफिक एडवाइजरी के अनुसार, बिना पार्किंग लेबल वाले वाहन चालकों को सी-हेक्सागन, इंडिया गेट, कोपरनिकस मार्ग, मंडी हाउस, सिकंदरा रोड, आदि के बीच रिंग रोड और निजामुद्दीन खट्टा से सलीमगढ़ बाईपास से जाते हुए कश्मीरी गेट तक बाहरी रिंग रोड से जाने से बचना चाहिए.

इसी प्रकार उत्तर और दक्षिण दिल्ली के बीच सफर करने वाले सभी वाहन चालकों को अपने रस्ते तक जाने के लिए अरबिंदो मार्ग, सफदरजंग रोड, कमाल अतातुर्क मार्ग, कौटिल्य मार्ग और रानी झांसी रोड के वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें, वरना वो ट्रैफिक जाम में फंस जाएंगे.

दिल्ली में ये रास्ते रहेंगे बंद

दिल्ली ट्रैफिक एडवाइजरी के अनुसार, नेताजी सुभाष मार्ग, लोथियन रोड, एसपी मुखर्जी मार्ग, चांदनी चौक रोड, निषाद राज मार्ग, एस्प्लेनेड रोडड, राजघाट से लेकर आईएसबीटी तक रिंग रोड और आईएसबीटी से IP फ्लाईओवर तक बंद रहेगा.

 

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!