नांगलोई इलाके में चाकू की नोक पर दिनदहाड़े हुई लूट, मामले की जांच में जुटी पुलिस
नांगलोई इलाके में दिनदहाड़े एक लूट का मामला सामने आया है। ई-रिक्शा में बैठ जा रहे एक अधेड़ से चाकू की नोक पर नकदी और बाकि का

नांगलोई इलाके में दिनदहाड़े एक लूट का मामला सामने आया है। ई-रिक्शा में बैठ जा रहे एक अधेड़ से चाकू की नोक पर नकदी और बाकि का सामान लूट लिया गया। पीड़ित की शिनाख्त मंगोलपुरी के राजेश कुमार से हुई है।
नांगलोई थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर की है। आरोपितों का पता लगाने के लिए पुलिस ने आसपास के कैमरों की फुटेज निकाल रही है।
राजेश कुमार ने बताया कि वह पर्दे लगाने का कार्य करते हैं। वह काम की तलाश में सुबह 9 बजे घर से निकले। पीरागढ़ी मेट्रो स्टेशन से कमरुद्दीन नगर जाने के लिए उन्होंने ई-रिक्शआ में बैठे। नांगलोई स्टैंड पर 3 सवारी उतर गईं और एक युवक उनकी सामने वाली सीट पर बैठा।
लोकेश सिनेमा के पास युवक ने पैंट की जेब से चाकू दिखाकर राजेश को डराया और उनकी शर्ट की जेब से 1150 रुपये और आधार कार्ड निकाल लिया। जब ई-रिक्शा नांगलोई रेलवे मेट्रो स्टेशन पहुंचा तो आरोपित उतरकर भागने लगा।
राजेश ने शोर मचाया, पर युवक ने दोबारा चाकू निकालकर उसको धमकाया और रेलवे रोड की तरफ से भाग गया। पुलिस मामले में जांच कर रही है। स्थानीय खबरियों की मदद से आरोपित का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।









