दिल्ली में सीट पर खाना गिराने पर युवक के गुप्तांग में डाली रॉड, हुई मौत

देश की राजधानी दिल्ली के बवाना में सीट पर खाना गिराने के आरोप में एक बस में रसोइये की पीट-पीट कर उसको मौत के घाट उत्तर दिया।

देश की राजधानी दिल्ली के बवाना में सीट पर खाना गिराने के आरोप में एक बस में रसोइये की पीट-पीट कर उसको मौत के घाट उत्तर दिया। पुलिस ने रविवार को यह सुचना दी।

उन्होंने बताया कि मनोज उर्फ ​​बाबू नाम के युवक को 3 लोगों ने पहले जमकर पीटा फिर उसके गुप्तांग में लोहे की रॉड डाल दी। आरोपियों में आरटीवी बस का ड्राइवर और उसके दो साथी मौजूद है।

हादसे के बाद जब मनोज बेहोश हुआ तब तीनों ने उसे बवाना फ्लाईओवर के पास निचे फेंक दिया और वहां से फरार हो गए। पुलिस ने कहा कि उन्होंने एक हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो अन्य फरार हैं।

नरेला का निवासी मनोज शादी में खाना बनाने का कार्य करता था। 1 फरवरी की रात को वह और उसका एक साथी दिनेश सुल्तानपुर डबास में एक शादी में मौजूद हुए थे।

सीट पर खाना गिरने से नाराज होने पर हुई पिटाई
एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “काम खत्म होने के बाद उन्होंने कुछ बचा हुआ पूरा खाना पैक किया और बस में चढ़ा। यात्रा के चलते गलती से कुछ खाना सीट पर गिरा, जिससे ड्राइवर और उसके साथी की नाराज हो गए।”

अधिकारी ने बताया कि जब दिनेश को बवाना चौक पर उतरने की इजाजत मिली, तो तीनों ने मनोज को अपना बंधक बना लिया और उसे अपनी शर्ट से सीट को साफ करने के लिए मजबूर कर दिया।

2 फरवरी को शख्स के बेहोश होने की मिली सूचना
बस ड्राइवर आशीष उर्फ ​​आशू और उसके दोस्तों ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू की। अधिकारी ने कहा, “जैसे ही उसने सीट को साफ किया, आशीष ने उसके निजी अंगों के अंदर रॉड घुसा दी। उन्होंने बताया, “2 फरवरी को, को एक कॉल प्राप्त हुई, जिसमें एक आदमी के बेहोश होने की जानकारी मिली।

शुरुआत में, टीमों का मानना ​​था कि मृतक एक आवारा था, क्योंकि कोई भी चोट दिखाई नहीं दी थी। हालांकि, बाद में उसकी शिनाख्त की पहचान हुई। उसके भाई जितेंद्र ने उसके लापता होने की जानकारी दी थी।”

पोस्टमार्टम 5 फरवरी को किया गया, जिसमें गंभीर आंतरिक चोटों का पता चला, जिससे हमले की प्रकृति की पुष्टि हुई। छापेमारी के दौरान पुलिस ने कराला गांव के मूल निवासी 24 वर्षीय सुशांत शर्मा उर्फ ​​चुटकुली को गिरफ्तार कर लिया। अहीश और तीसरे व्यक्ति की तलाश की जा रही है।

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!