दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके में छत का छज्जा गिरा, हादसे में मां-बेटे की मौत

देश की राजधानी दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके से एक बड़ा हादसा सामने आया है। जहां एक इमारत गिरने पर मां और बेटे दोनों की मौत हो गई

देश की राजधानी दिल्ली के पंजाबी बाग इलाके से एक बड़ा हादसा सामने आया है। जहां एक इमारत गिरने पर मां और बेटे दोनों की मौत हो गई है। हादसे के बाद मलबे के अंदर काफी लोगो कि दबे होने की उम्मीद है। घटना की सुचना मिलते ही मौके पर रेस्क्यू टीम पहुंची है। रिपोर्ट के अनुसार, अरिहंत नगर में एक खाली इमारत में कंक्रीट का शेड गिरने से एक 30 साल कि महिला और उसके तीन वर्ष के बच्चे की मौत हो गई। पुलिस का यह कहना है कि पूछताछ जारी है।

सुचना के लिए बता दें कि पंजाबी बाग के अरिहंत नगर इलाके से इमारत गिरने की जानकारी प्राप्त हुई थी। जिसके बाद वहां पर आईओ एएसआई अशोक और पुलिस कर्मचारियों के साथ पहुंचे। बता दें, घटना 47/35, अरिहंत नगर पंजाबी बाग कि है। जहां एक महिला, जिसका नाम ममता 30 वर्ष और करीब 3 साल का एक बच्चा था। दोनों ही शेड के नीचे फंसकर घायल हो गए थे।

जिसके बाद दोनों को घायल अवस्था में संजय गांधी अस्पताल लेकर गए। जहां दोनों को मृत बता दिया। बता दें कि बिल्डिंग भी खाली थी। पर ममता अपने घरवालों के साथ पिछले कुछ सालों से बिल्डिंग की देखभाल करती थी। केयरटेक के रूप में रह रही थी। फिलहाल, मामले की जांच जारी है।

Accherishtey
यह भी पढ़ें: दिल्ली के इंद्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशन के पास दो गाड़ियों में टक्कर, 2 की मौत, 2 घायल

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!