दिल्ली पुलिस में 350 करोड़ रुपये का घोटाला, इस तरह किया करोड़ों का दुरुपयोग

मामले में एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि अभी जांच पड़ताल के आदेश दिए गए हैं। जांच होने के बाद ही स्थिति का पता चल पाएगा।

दिल्ली पुलिस में मेंटनेंस कार्य के नाम पर कुल 350 करोड़ रुपये का घोटाले का मामला सामने आया है। माइनर वर्क के नाम पर कुल 150 करोड़ व प्रोफेशनल सर्विस के नाम पर कुल 200 करोड़ के फंड का दुरुपयोग किया गया। इस मामले में दिल्ली पुलिस आयुक्त ने जांच पड़ताल के आदेश दिए हैं।

बता दे की इस मामले इस मामले में प्रोजिवन एंड फाइनेंस डिवीजन के विशेष पुलिस आयुक्त ने सभी जिला के पुलिस उपायुक्त और अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त को निर्देश देकर इसका ब्योरा मांगा है। बता दे की दिल्ली पुलिस के 40 से अधिक पुलिस उपायुक्त से इस मामले में ब्योरा भी मांगा है।

लेकिन इस मामले में एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि अभी जांच पड़ताल के आदेश दिए गए हैं। जांच होने के बाद ही स्थिति का पता चल पाएगा। आपको बता दे की इस मामले में पुलिस के एक अधिकारी का कहना है कि माइनर वर्क के फंड को प्रोफेशनल सर्विस के लिए उपयोग किया गया है।

बता दे की, इसके साथ ही ये बात भी सामने आई है कि जिले और यूनिटों के डीसीपी (DCP) ने प्रोफेशनल सर्विसेज के फंड को मूल उद्देश्य में खर्च करने के बजाय ज्यादातर खर्च छोटे-मोटे कार्यो जैसे की थानों, पुलिस कॉलोनियों और अधिकारियों के ऑफिस आदि की रंगाई-पुताई में दिखा दिया।

Accherishtey

ये भी पढ़े: महिला ने की घरेलू हिंसा की शिकायत, तो पति ने महिला सुरक्षा अधिकारी पर छोड़ा कुत्ता

Tez Tarrar News

Gagandeep Singh

गगनदीप सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। जहां ये दिल्ली से जुड़ी सारी क्राइम की खबरें निडर होकर अपने लेख से लोगों तक… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!