Saket Court: काम के दबाव से परेशान कर्मचारी ने की आत्महत्या
Saket Court : दिल्ली के साकेत जिला अदालत परिसर (Saket District Court Complex) से शुक्रवार को एक बेहद दुखद खबर सामने आई

Saket Court: काम के दबाव से परेशान कर्मचारी ने की आत्महत्या
Saket Court : दिल्ली के साकेत जिला अदालत परिसर (Saket District Court Complex) से शुक्रवार को एक बेहद दुखद खबर सामने आई। कोर्ट में तैनात एक कर्मचारी ने बिल्डिंग से कूदकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे कोर्ट (Saket Court)परिसर में हड़कंप मच गया।
पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान हरिश सिंह के रूप में हुई है, जो साकेत कोर्ट में Ahlmad (अहलमद) के पद पर कार्यरत थे। मौके से एक Suicide Note भी बरामद हुआ है, जिसमें उन्होंने काम के अत्यधिक दबाव यानी Work Pressure और मानसिक तनाव को अपनी मौत की वजह बताया है।
बताया जा रहा है कि सुसाइड नोट में उन्होंने किसी व्यक्ति को सीधे तौर पर जिम्मेदार नहीं ठहराया, बल्कि लंबे समय से चल रहे Workload और Mental Stress का जिक्र किया है। हालांकि, पुलिस ने अभी नोट की पूरी जानकारी सार्वजनिक नहीं की है।
Saket Court की इस घटना के बाद कोर्ट परिसर में मौजूद कर्मचारियों और वकीलों में गहरा शोक देखा गया। कई कर्मचारियों ने इस घटना के बाद Work Pressure, Long Working Hours और Mental Health Support जैसे मुद्दों को लेकर चिंता जताई।
दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में किसी तरह की साजिश या बाहरी दबाव के संकेत नहीं मिले हैं, लेकिन सभी पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है।
ये भी पढ़े: Delhi High Court: Private School Fees पर नया फैसला









