दिव्यांगों के लिए समर्पित संगठन “सक्षम” ने राष्ट्रीय नेत्रदान जनजागरण यात्रा निकाली

सक्षम (समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल) एक राष्ट्रीय संगठन है, जो 21 प्रकार की दिव्यांगता के क्षेत्र में काम करता है। मुख्य रूप से सक्षम दिव्यांगता निवारण और दिव्यांगजन सशक्तिकरण के लिए काम करता है।

5 सितंबर : सक्षम (समदृष्टि क्षमता विकास एवं अनुसंधान मंडल) एक राष्ट्रीय संगठन है, जो 21 प्रकार की दिव्यांगता के क्षेत्र
में काम करता है। मुख्य रूप से सक्षम दिव्यांगता निवारण और दिव्यांगजन सशक्तिकरण के लिए काम करता है।

03 सितंबर 2023 सायं 5 बजे से वजीराबाद हनुमान मंदिर से सक्षम द्वारा राष्ट्रीय नेत्रदान जनजागरण यात्रा शुरू हुई। यह इंद्रप्रस्थ के बुराड़ी जिले ( उत्तरी विभाग) में राष्ट्रीय नेत्रदान जनजागरण पखवाडा के अंतर्गत 4 किलोमीटर तक यह नेत्रदान जनजागरण यात्रा निकाली गई। जिसमें समाज के सभी वर्ग महिलाए, बच्चे ,पुरूष और दिव्यांगजन ने भाग लिया। इस दौरान नेत्रदान के बारे में लोगों को जागरूक किया गया और नेत्रदान संकल्प पत्र भरवाए गए।

इस जागरण यात्रा के के माध्यम से लोगों में नेत्रदान के प्रति फैली कई भ्रांतियां दूर की गई। जैसे कि नेत्रदान में पूरी आँख निकाल ली जाती है या  मृत्यु के पश्चात अगले जन्म में लोग अंधे पैदा होते हैं। उन्हें समझाया गया कि ‘नेत्रदान महादान’ है और एक व्यक्ति के नेत्रदान से दो व्यक्ति को नेत्र मिल जाता हैं। और वह इस संसार को देख पाता हैं। इस अवसर पर 25 लोगो ने नेत्रदान संकल्प पत्र भी भरा।


यात्रा के दौरान रास्ते में सक्षम का स्लोगन ‘सक्षम भारत समर्थ भारत’ जीते जीते रक्तदान जाते जाते नेत्रदान, नेत्रदान महादान का नारा लगाया। रास्ते में लोगों को सक्षम का नेत्रदान का पंपलेट भी वितरित किया गया। यात्रा में सौ से भी अधिक संख्या में लोग शामिल हुए। यात्रा के बीच में और अंत में यात्रा में समल्लित लोगों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई।

इस अवसर पर श्रीमान आशुतोष जी (युवा प्रमुख उत्तरी विभाग), बुराड़ी जिला सक्षम सचिव श्रीमान बलिराम जी, बुराड़ी जिला सेवा प्रमुख श्रीमान निर्मल जी, बुराड़ी जिला महिला प्रमुख श्रीमती भावना जी, सक्षम कार्यकर्ता श्रीमान अरुण जी, श्री ऋषिकेश जी,श्रीमती गोल्डी जी, दीपिका जी, स्टेनजिन जी , सक्षम और संघ के कार्यकर्ता और अन्य दिव्यांग भाई बंधु उपस्थित रहे।

Accherishteyये भी पढ़े: अमर्त्य: साहित्य-कला-संवाद के भाग-1 का सफल आयोजन, मुख्य अतिथि प्रो. कुमुद शर्मा

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!