साक्षी आहूजा के बाद ऑटो चालक अनिल शर्मा की मौत, कौन जिम्मेदार
साक्षी आहुजा की मौत भी बारिश के पानी में प्रवाहित करंट के कारण हुई थी तो वहीँ अजीत शर्मा की मौत भी बारिश के पानी से भरे खाई में हुई है।

देश की राजधानी दिल्ली के सबसे हाईटेक रेलवे स्टेशन नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के बाहर साक्षी आहुजा नाम की महिला की करंट लगने से मौत के बाद, सिस्टम की लापरवाही से एक और मौत की घटना सामने आई हैं।
शुक्रवार को पूर्वोत्तर दिल्ली के हर्ष विहार इलाके में एक 51 वर्षीय ऑटोरिक्शा चालक का वाहन दुर्घटनावश बारिश के पानी से भरी खाई में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। ऑटो चालक की पहचान अजीत शर्मा के रूप में हुई है। वह नंदनगरी में रहता था।
बता दें साक्षी आहुजा की मौत भी बारिश के पानी में प्रवाहित करंट के कारण हुई थी तो वहीँ अजीत शर्मा की मौत भी बारिश के पानी से भरे खाई में हुई है। ये घटनाएं सरकार और व्यवस्था की पोल खोलने के लिए काफी हैं। इस दुर्घटना के संबंध में पुलिस उपायुक्त (पूर्वोत्तर) जॉय टिर्की ने बताया कि दोपहर करीब साढ़े तीन बजे उन्हें एक पीसीआर कॉल मिली कि वजीराबाद रोड के पास एक व्यक्ति खाई में डूब गया है।
पुलिस की प्रारंभिक जाँच के मुताबिक, एक निर्माणाधीन फ्लाईओवर के पास खोदी गई खाई बारिश के पानी से भर गई थी। ऑटो चालक अजीत शर्मा को खाई की गहराई का अनुमान नहीं हुआ होगा और उसने उस पर गाड़ी चलाने की कोशिश की होगी। इसी कारण खाई डूब कर उनकी मौत हो गयी होगी। इस दुर्घटना का कोई प्रत्यक्षदर्शी नहीं हैं।
डीसीपी के अनुसार, ऑटोरिक्शा खाई में फंसी हुई पायी गयी और ऑटो चालक अजीत शर्मा का शव ऑटो के अगले पहिये से चिपका हुआ पाया गया। शव ऊपर आने के बाद लोगों ने उसे देखा था। चालक के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं पाया गया। उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंप दिया जाएगा।
साक्षी आहुजा की मौत भी बारिश के पानी में प्रवाहित करंट के कारण हुई थी तो अजीत शर्मा की मौत भी बारिश के पानी से भरे खाई में हुई है। जो सरकार और व्यवस्था की पोल खोलकर के लिए काफी है। उनकी मौत जहाँ हुई वहां के पीडब्लूडी के कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा हैं। जिस खाई में गिरकर उसकी मृत्यु हुई, वह इतना बड़ा है कि उसमें पूरा का पूरा ऑटो समा सकता हैं। पानी लगे होने के कारण उसे खाई की गहराई का अनुमान नहीं हो पाया और उसे अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। मृतक अजीत शर्मा की मौत से पूरा परिवार सदमे में हैं। उनके परिवार में अब कोई कमाने वाला नहीं रहा।
बता दें कि भारी बारिश के कारण राजधानी के कई हिस्सों में जलजमाव हो गया है, जिससे लोगों को काफी असुविधा हो रही है। जबकि शासन व्यवस्था में बैठे लोग समस्या का समाधान करने की बजाय एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप करने में लगे हैं।










