दिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री पर लगी रोक
जैसा की आप सभी जानते है की दिवाली और छठ के त्योहारों की वजह से भारी भीड़ को देखते हुए 15 अक्तूबर से 28 अक्तूबर तक 5 स्टेशनों पर

जैसा की आप सभी जानते है की दिवाली और छठ के त्योहारों की वजह से भारी भीड़ को देखते हुए 15 अक्तूबर से 28 अक्तूबर तक 5 स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री पर रोक लगा दी जाएगी। जिन स्टेशनों पर यह नियम लागू किया जायेगा, उनमें नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली, हजरत निजामुद्दीन, आनंद विहार और गाजियाबाद भी शामिल हैं।
उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) हिमांशु शेखर उपाध्याय ने कहा कि यात्रियों की बढ़ती संख्या को ध्यान में देते हुए स्टेशनों पर भीड़भाड़ को रोकने के लिए यह फैसला लिया है। हालांकि, वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों, अशिक्षित, महिला यात्रियों के साथ आने वाले लोग प्लेटफार्म टिकट के लिए जाँच कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।









