यहां लगती है लड़कों की सरोजिनी मार्केट, 50 रुपये में मिलेगा कई सामान
ऐसे तो कपड़ों की खरीदारी करने के लिए दिल्ली में काफी फेमस मार्केट मिल जाएंगी, पर इसमें से अधिकतर मार्केट आपको महिलाओं के लिए

ऐसे तो कपड़ों की खरीदारी करने के लिए दिल्ली में काफी फेमस मार्केट मिल जाएंगी, पर इसमें से अधिकतर मार्केट आपको महिलाओं के लिए ही मिलेंगी. पर आप आज हम आपको साउथ दिल्ली की एक ऐसी मार्केट के बारे में बताने जा रहे है, जिसे लड़कों की सरोजनी मार्केट के नाम से जाना गया है. इस मार्केट में लड़कों के लिए कपड़ों से जूते तक सब कुछ आपको काफी बेहतरीन कलेक्शन मिल जाएगा.
यह मार्केट दिल्ली के कालिंदी कुंज रोड से शाहीन बाग तक लगती है. इस मार्केट में आपको लाइन से स्ट्रीट पर स्टॉल मिल जाएंगे, जहां पर कपड़े बेचे जाते हैं.
50 साल पुरानी है मार्केट
यह मार्केट 50 वर्ष से भी अधिक पुरानी है और लड़कों की शॉपिंग के लिए काफी जानी जाती है. इस मार्केट में खरीदारी करने के लिए आपको पटरी मार्केट से शोरूम तक सब मिल जाएंगे. यहां ब्रांडेड कपड़ों से लेकर लोकल समान काफी आसानी से आपको मिल जाएगा.
हद से ज्यादा कम है कीमत
इस मार्केट में लड़कों के नॉर्मल स्वेटर ₹100 में और जैकेट ₹500 तक की मिल जाएगी. ट्राउजर सेट हजार रुपए में मिलेगा. जिसके साथ ही मफलर और टोपी 50-50 रुपए में आपको मिल जाएंगी. यदि जूते की बात की जाए तो स्पोर्ट्स शूज ₹250 में और बूट्स आपको ₹700 में अच्छे क्वालिटी के मिल सकते है . तो यदि आपको भी सस्ते में अच्छे कलेक्शन के साथ कपड़े चाहिए तो आप अपने दोस्तों के साथ इस मार्केट को एक्सप्लोर करने जा सकते
हैं.
जानें टाइम और लोकेशन
यह मार्केट सुबह 11:00 बजे से लेकर रात 10:00 बजे तक खुली रहती है. इसका नजदीकी मेट्रो स्टेशन शाहीन बाग है. आप चाहें तो यहां दुकानदार से कपड़ों की कीमत कम भी करवा सकते हैं.









