सत्येंद्र जैन को लगा बड़ा झटका, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जमानत खारिज

मनी लॉन्डरिंग मामले में CBI की अदालत ने दिल्ली के स्वास्थ मंत्री सतेंद्र जैन की जमानत याचिका ख़ारिज कर दी है।

मनी लॉन्डरिंग मामले में CBI की अदालत ने दिल्ली के स्वास्थ मंत्री सतेंद्र जैन की जमानत याचिका ख़ारिज कर दी है। आपको बता दे की 9 जून को दाखिल की गई जमानत याचिका पर मंगलवार को सुनवाई हुई थी।

ऐसे में इस दौरान ईडी की तरफ से एडिशनल सॉलिसिटर जनरल एसबी राजू और सत्येंद्र जैन की तरफ से वरिष्ठ अधिवक्ता हरिहरन ने पक्ष पेश किया था। इसी को लेकर विशेष जज गीतांजलि गोयल ने दोनों पक्ष की बात सुनने के बाद फैसला किया।

दरअसल, मनी लॉन्डरिंग के आरोप में ईडी ने 30 मई को सतेंद्र जैन को गिरफ्तार कर लिया था। जानकारी के अनुसार अप्रैल महीने में मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम, 2002 के तहत, प्रवर्तन निदेशालय ने सतेंद्र जैन के परिवार और कंपनियों की 4.81 करोड़ की संपत्तियां और प्रॉपर्टी ज़ब्त की थी।

बताते चलें की जैन पर कथित तौर पर आरोप है कि उन्होंने दिल्ली में कई कंपनियों को लॉन्च किया था या फिर खरीदा था। साथ ही उन्होंने कोलकाता के तीन हवाला ऑपरेटरों की 54 शेल कंपनियों के माध्यम से 16.39 करोड़ रुपये के काले धन को भी सफेद किया था।

सतेंद्र जैन के पास प्रयास, इंडो और अकिंचन नाम की कंपनियों में बड़ी संख्या में शेयर थे। 2015 में केजरीवाल सरकार में मंत्री बनने के बाद जैन के सभी शेयर उनकी पत्नी के नाम कर दिए गए थे। ऐसे में जब ये पूरा मामला सामने आया, तो पूछताछ के दौरान जैन ने कोरोना की वजह से याददाश्त चले जाने का दावा किया।

Hair Crown

ये भी पढ़े: प्रगति मैदान का निर्माण कार्य हुआ पूरा, दिल्ली-यूपी-हरियाणा के लोगों को मिलेगा लाभ

Tez Tarrar News

Aanchal Mittal

आँचल तेज़ तर्रार न्यूज़ में रिपोर्टर व कंटेंट राइटर है। इन्होने दिल्ली के सोशल व प्रमुख घटनाओ पर जाकर रिपोर्टिंग की है व अपनी कवरेज में शामिल किया है। आम… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!