राघव चड्ढा पर सौरभ भारद्वाज का हमला, बीजेपी से सांठगांठ के लगाए आरोप

दिल्ली के पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने पार्टी सांसद राघव चड्ढा पर तीखा हमला बोला है।

दिल्ली।

दिल्ली के पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने पार्टी सांसद राघव चड्ढा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि राघव चड्ढा की पहचान और राजनीतिक स्थिति पार्टी की वजह से बनी है। भारद्वाज ने कहा कि राज्यसभा सदस्य बनने के बाद ही उन्हें पहचान मिली, वरना कोई उन्हें नहीं पूछता।

उन्होंने आगे कहा कि राघव चड्ढा ने पार्टी के साथ षड्यंत्र किया और राज्यसभा की पूरी टीम को तोड़ने की कोशिश की। उनके मुताबिक, अगर राघव को पार्टी की विचारधारा पसंद नहीं थी तो वे खुलकर पार्टी छोड़ सकते थे, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।

सौरभ भारद्वाज ने यह भी आरोप लगाया कि जब राघव चड्ढा पर ईडी का दबाव बढ़ा, तब उन्होंने बीजेपी में जाने का मन बना लिया। उन्होंने कहा कि यह फैसला उन्होंने गुपचुप तरीके से लिया और पार्टी को इसकी जानकारी नहीं दी।

इसके अलावा भारद्वाज ने दावा किया कि केंद्र सरकार ने राघव चड्ढा की छवि सुधारने के लिए रणनीति बनाई। उन्होंने कहा कि गिग वर्कर्स, मोबाइल रिचार्ज और पितृत्व अवकाश जैसे मुद्दों को उठाने के पीछे भी एक सोची-समझी योजना थी, ताकि उनकी लोकप्रियता बढ़े और एक न्यूट्रल इमेज बनाई जा सके।

यह भी पढ़े : राजयसभा में बड़ा उलटफेर : आप के 7 सांसद भाजपा में शामिल

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!