देश के पहले समलैंगिक जज होंगे सौरभ कृपाल, विदेश से की है लॉ की पढ़ाई

सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के कोलेजियम ने वरिष्ठ वकील सौरभ कृपाल को दिल्ली हाई कोर्ट का जज बनाने का फैसले किया है

सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के कोलेजियम ने वरिष्ठ वकील सौरभ कृपाल (Saurabh Kirpal) को दिल्ली हाई कोर्ट (Delhi High Court) का जज बनाने का फैसले किया है। इसमें खास बात यह है कि वह भारत के पहले समलैंगिक जज हो सकते हैं।

आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम ने पहली बार किसी समलैंगिक व्यक्ति को जज बनाने का फैसला किया है। इतना ही नहीं बल्कि उनकी नियुक्ति हो जाती है तो वह भारत के पहले समलैंगिक जज बन जाएंगे।

इसी के साथ सौरभ कृपाल ने दिल्ली के सेंट स्टीफंस कॉलेज से अपनी ग्रेजुएशन की है, तो वहीँ ग्रेजुएशन में लॉ की डिग्री सौरभ ने ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी से ली है और पोस्टग्रेजुएट लॉ में उन्होंने कैंब्रिज यूनिवर्सिटी से किया है।

जानकारी के मुताबिक, इस बारे में सुप्रीम कोर्ट की तरफ से बयान जारी है, जिसमें बताया गया है कि 11 नवंबर को कोलेजियम की मीटिंग हुई थी। जिसमें उनके नाम सिफारिश की गई थी।

हालांकि इससे पहले इसी वर्ष मार्च में भारत के पूर्व मुख्य न्यायधीश एसए बोबडे ने केंद्र सरकार से सौरभ कृपाल को जज बनाये जाने को लेकर पूछा था कि सरकार इस मामले में अपनी राय स्पष्ट करें।

ग़ौरतलब है कि इससे पहले 4 बार सौरभ कृपाल को जज बनाये जाने को लेकर राय अलग रही है। बहरहाल इनके नाम पर सबसे पहले कोलेजियम ने वर्ष 2017 में दिल्ली हाई कोर्ट का जज बनाने को लेकर सिफारिश की थी।

 Aadhya technology

ये भी पढ़े: महज़ बाइक टच होने पर एक शख्स की चाक़ू से गोदकर हत्या, 7 आरोपी गिरफ्तार

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!