मोबाइल में सेव कर लें यह नंबर! अब सभी मेट्रो लाइनों पर Whatsapp से खरीद सकेंगे टिकट

अब DMRC द्वारा अब गुरुग्राम रैपिड मेट्रो सहित NCR की सभी लाइनों को कवर करने के लिए इस अत्याधुनिक सेवा का विस्तार किया जा चुका है।

दिल्ली मेट्रो में तकरीबन सभी सफर करते नजर आते है। ऐसे में अब सभी यात्रियों के लिए अच्छी खबर सामने आयी है जहां यात्रियों को अब टिकट के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा क्योकि दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) द्वारा सभी लाइनों पर व्हाट्सएप (Whatsapp) से टिकट खरीदने की सुविधा शुरू की जा चुकी है।

बता दें कि इससे टिकट के लिए यात्रियों को अब लंबी कतारों में नहीं खड़ा होना पड़ेगा। देखा जाए तो पहले यह सुविधा केवल एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर ही उपलब्ध थी। जिसकी सफलता को देखते हुए अब DMRC द्वारा अब गुरुग्राम रैपिड मेट्रो सहित राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) की सभी लाइनों को कवर करने के लिए इस अत्याधुनिक सेवा का विस्तार किया जा चुका है।

वही अब इस सेवा का लाभ उठाने के लिए यात्रियों को भी अपने स्मार्टफोन की कॉन्टेक्ट लिस्ट में अब DMRC का व्हाट्सएप नंबर 9650855800 जोड़ना होगा। जिसमे शुरुआती और गंतव्य स्टेशनों का नाम बताने पर आपको QR कोड मिलेगा, जिसे AFC गेट पर दिखाकर प्रवेश या गंतव्य स्टेशन से बाहर आप अब निकल सकते हैं। साथ ही खासतौर पर उन लोगों को फायदा होगा जो रोज मेट्रो से सफर करते हैं। जिससे अब वह घर बैठे ही टिकट की बुकिंग कर सकते हैं।

आसानी से ऐसे खरीद टिकट

  • सबसे पहले स्मार्ट फोन की कॉन्टेक्ट लिस्ट में DMRC का आधिकारिक व्हाट्सएप नंबर 9650855800 सेव कर ले।
  • उसके बाद सभी स्टेशनों के ग्राहक सेवा या टिकट काउंटरों पर ही प्रदर्शित चैटबॉट QR कोड सीधे कर सकेंगे स्कैन।
  • वही व्हाट्सएप खोलने के बाद Hi लिखकर DMRC के नंबर पर भेजना होगा।
  • आखिर में अपनी पसंदीदा भाषा चुनकर टिकट खरीद सकते हैं और अंतिम यात्रा टिकट या टिकट दोबारा प्राप्त करने का विकल्प भी फिर से चुन सकते हैं।

Accherishtey

ये भी पढ़े: मेट्रो यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब लाइन चेंज करने के लिए नहीं चलना पड़ेगा अधिक

Tez Tarrar News

Abhishikt Masih

अभिषिक्त मसीह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। इन्होने अपने लेख से सच्ची घटनाओं को लिखकर लोगों को जागरूक किया है।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!