केजरीवाल राज में देखा मिंटो ब्रिज का हाल, अब रेखा गुप्ता सरकार में कैसा रहा हाल?

दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार की सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ दिखाई दिया. यहां पर लोगों की नींद तेज हवाओं और मूसलाधार

दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार की सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ दिखाई दिया. यहां पर लोगों की नींद तेज हवाओं और मूसलाधार बारिश से खुली, पर जिसके बाद सड़कों पर जमा हुआ पानी दफ्तर जाने वाले लोगों के लिए काफी प्रभावित रहा बन गया. सड़कों पर जलजमाव की वजह से सुबह-सुबह भारी जाम देखा गया, जिस वजह से लोगों को दफ्तर पहुंचने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. जगह-जगह इस जलजमाव के बीच मिंटो रोड के हाल ने सबका ध्यान अपनी और खींचा.

दिल्ली में बारिश के बाद जलभराव लंबे वक्त से एक बड़ी समस्या रहा है, खासकर मिंटो ब्रिज जैसे इलाकों में, जो हर मानसून में पानी में डूब जाता था. आम आदमी पार्टी (AAP) की पिछली सरकार में मिंटो ब्रिज की फोटो भी काफी बार वायरल हुईं, जिसमें सड़कें पानी में डूबी रहती थीं और वाहन फंस जाते थे. लेकिन बीजेपी की नई सरकार ने इस परेशानी से निपटने का दावा किया है.

दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश साहिब सिंह वर्मा ने एक पोस्ट को शेयर करते हुए दिखाया कि कैसे 2024 में AAP शासन के चलते मिंटो ब्रिज जलभराव से जूझ रहा था, और 2025 में बीजेपी की सरकार में यह इलाका जलभराव भी मुक्त नजर आया.

प्रवेश वर्मा ने अपने पोस्ट में जो तस्वीरें शेयर कीं, उनमें 2024 की एक तस्वीर है और दूसरी आज हुई इस बारिश के बाद की… दोनों ही तस्वीरें मिंटो ब्रिज की हालत को दिखाती है. एक तस्वीर में मिंटो ब्रिज के नीचे भारी जलभराव दिख रहा है, और सड़क पर पानी इतना ज्यादा है कि वाहन बुरी तरह फंस गए हैं. वहीं दूसरी तस्वीर में सभी वाहन इस पुल के नीचे से आसानी से गुजरते दिख रहे हैं.

प्रवेश वर्मा ने लिखा, ‘पिछले वर्ष तक दिल्ली जलभराव की त्रासदी झेल रही थी. सालों तक केवल विज्ञापन चले, ज़मीन पर कार्य नहीं हुआ.’ दरअसल मिंटो ब्रिज दिल्ली में जलभराव का एक ख़ास हॉटस्पॉट रहा है, और AAP सरकार पर इस परेशानी को हल करने में नाकाम रहने के आरोप लगाए.

मिंटो ब्रिज का हाल देखते प्रवेश वर्मा
इस बीच प्रवेश वर्मा का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ. जिस वीडियो में दिल्ली सरकार के मंत्री वर्मा बारिश के बीच छाता लेकर मिंटो ब्रिज पर जमा हुआ पानी का निरिक्षण कर रहे हैं. नीली शॉर्ट्स पहने हुए प्रवेश वर्मा वहां मौजूद किसी युवक को निर्देश भी देते दिखे. हालांकि वह युवक कौन थे, पर यह साफ नहीं हुआ है.

उधर भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में भारी बारिश और आंधी-तूफान को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया है. इस कारण इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने वाली और यहां उतरने वाली कई फ्लाइट्स पर भी इसका असर पड़ा है. कई फ्लाइट्स को या तो रद्द कर दिया गया है या फिर उन्हें डायवर्ट किया गया है.

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!