सोमवार से दिल्ली में खुलेंगे स्कूल-कॉलेज, पॉल्युशन के चलते लगाया गया था प्रतिबंध

राजधानी दिल्ली में 29 नवंबर से स्कूल, कॉलेज और अन्य शिक्षण संस्थान खोल दिए जाएंगे, यह सूचना खुद दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने दी

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 29 नवंबर से स्कूल, कॉलेज और अन्य शिक्षण संस्थान खोल दिए जाएंगे। यह सूचना खुद दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय (Gopal Rai) ने दी।

गौरतलब है कि दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को मद्यनज़र रखते हुए स्‍कूल बंद किए गए थे। उन्‍होंने बताया कि 27 नवंबर से 3 दिसंबर तक गैर जरूरी सेवाओं में लगे सीएनजी (CNG) और इलेक्ट्रिक गाड़ियों को ही एंट्री होगी।

जबकि पेट्रोल और डीजल से चलने वाले ट्रकों पर प्रतिबंध जारी रहेगा। इसी के साथ दिल्ली सरकार के सभी दफ़्तर भी 29 नवंबर से खुल जाएंगे।

आपको बता दें की दिल्‍ली में पॉल्यूशन के गंभीर स्थिति में पहुंचने के चलते 17 नवंबर को सभी स्कूल और कॉलेजों को अगले आदेश तक के लिए बंद कर दिया गया था। इतना ही नहीं बल्कि सभी सरकारी विभाग में 100 प्रतिशत वर्क फ्रॉम होम (WFH) भी लागू कर दिया गया था।

Tax Partner

ये भी पढ़े: जानें क्यों BJP प्रवक्ता Sambit Patra के खिलाफ कोर्ट ने दिए FIR दर्ज करने के निर्देश

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!