गूगल पर इन दो शब्दों को सर्च करने पर लग सकता है 5600 रुपये का जुर्माना
रूस ने हाल ही में एक बेहद ही सख्त कानून को पास किया है, जिसके चलते कुछ शब्दों या जरुरी काम को ऑनलाइन सर्च करने पर भी आपको

रूस ने हाल ही में एक बेहद ही सख्त कानून को पास किया है, जिसके चलते कुछ शब्दों या जरुरी काम को ऑनलाइन सर्च करने पर भी आपको भुगतान करना पड़ेगा। The Washington Post के मुताबिक, रूसी सांसदों ने ऐसे नियमों को मंजूरी दी है, जो लोगों को इंटरनेट पर तथाकथित “चरमपंथी” सामग्री सर्च करने पर करीब $65 का जुर्माना देना पड़ेगा, भले ही वह इसे शेयर और पोस्ट न करें.
रूस में “चरमपंथी” का मतलब क्या है?
इसमें काफी प्रकार के विषय मौजूद हैं. उदाहरण के लिए, LGBT आंदोलन को “चरमपंथी” बोला जाता है, अल-कायदा को भी, और नाजी विचारों को बढ़ावा देने वाली किसी भी चीज को भी. सरकार की एक लिस्ट में 5,500 से अधिक प्रतिबंधित विषय और समूह मौजूद हैं और इसमें तेजी से नए विषय जुड़ रहे हैं.
इस कानून से पहले, रूस में लोगों को सिर्फ तब सजा दी जा सकती थी जब वह ऐसी सामग्री पोस्ट या शेयर करते थे. लेकिन अब, यहां तक कि VPN का प्रयोग करके निजी रूप पर इसे सर्च करने पर भी जुर्माना हो सकता है.
ब्लॉक की गई वेबसाइट्स पर पहुंचने से क्या होगा
और यह यहीं पर नहीं खत्म होता. सरकार उन सभी लोगों पर भी मामले की कार्रवाई कर रही है जो VPN जैसे टूल्स को प्रमोट करने के लिए तैयार है. अगर कोई VPN के प्रयोग को प्रमोट करता है, तो उन सभी के लिए जुर्माना $2,500 तक और कंपनियों के लिए कम से कम $13,000 तक हो सकता है.
रूसी अधिकारी इसे युद्धकाल के चलते एक बेहद ही जरुरी कदम बता रहे हैं, पर आलोचकों का मानना है कि यह अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर एक और बड़ा हमला है. इन सभी बदलावों को चुपचाप एक जुड़े बिल में जोड़ा गया था, जो मालवाहक कंपनियों के बारे में था, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि सरकार इंटरनेट उपयोग पर नियंत्रण कड़ा करना चाहती है.









