स्वतंत्रता दिवस के लिए मेट्रो और एयरपोर्ट पर सुरक्षा जारी, CISF ने की खास अपील

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभर में सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह से अलर्ट मोड में हैं. इस बार भी 15 अगस्त से पहले ही सभी केंद्रीय औद्योगिक

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभर में सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह से अलर्ट मोड में हैं. इस बार भी 15 अगस्त से पहले ही सभी केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने दिल्ली मेट्रो और देश के सभी हवाई अड्डों पर सुरक्षा के पूरा इंतजाम किया हैं. सोमवार को CISF ने यात्रियों को सलाह दी कि वह मेट्रो स्टेशन या एयरपोर्ट पर समय से पहले पहुंचें, क्योंकि इस चलते सुरक्षा जांच में सामान्य से अधिक वक्त लग सकता है.

मेट्रो और एयरपोर्ट को लेकर अलर्ट जारी
दरअसल, हाल ही में केंद्रीय सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों के साथ-साथ विमानन सुरक्षा नियामक ने दिल्ली मेट्रो तथा एयरपोर्ट को लेकर एक खतरे का अलर्ट भी जारी किया.

हिसके बाद CISF ने पूरे नेटवर्क पर सुरक्षा काफी बढ़ा दी है. CISF ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय मौके पर सतर्कता और निगरानी का स्तर और भी ज्यादा करदेना चहिये, जिससे किसी भी तरह की सुरक्षा चूक न हो.

CISF देश के 69 सिविल हवाई अड्डों और दिल्ली-एनसीआर के पूरे मेट्रो नेटवर्क की सुरक्षा संभालता है. जिसमें दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद तक फैले सभी मेट्रो स्टेशन आते हैं.

अब इन सभी जगहों पर यात्रियों और उनके सामान की जांच गहन से होगी. इससे एंट्री गेट पर भीड़ बढ़ सकती है और लोगों को सुरक्षा जांच में थोड़ा ज्यादा वक्त लग सकता है.

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!