राजधानी में डबल मर्डर से मची सनसनी, मालिक और मासूम की हत्या, नौकर फरार
देश की राजधानी दिल्ली के नबी करीम इलाके में डबल मर्डर होने से इलाके में सनसनी फ़ैल गयी है. बता दें, यहां ढाबा मालिक और उसके 8 साल

देश की राजधानी दिल्ली के नबी करीम इलाके में डबल मर्डर होने से इलाके में सनसनी फ़ैल गयी है. बता दें, यहां ढाबा मालिक और उसके 8 साल के बेटे की हत्या कर दी गई. वारदात के बाद उसका नौकर और वहां पर पड़ा कुछ कीमती सामान गायब हो गया. यह वारदात उस समय का है, जब घर के बाकि तीन सदस्य शुक्रवार की रात को द्वारका गए थे.
दरअसल, नबी करीम पुलिस को दोपहर को 02 बजकर 45 मिनट पर इस बात की सूचना मिली कि वुडलैंड होटल के सामने आराकाशा रोड गली नंबर 6 में रहने वाले ढाबा मालिक अनुज (35 वर्ष) और उसके रौनक (8 वर्ष) की लाश पड़ी हुई है. पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो ढाबा अंदर से बंद था.
परिजन लौटे तो बंद मिला ढाबा
पहली मंजिल जहां पर मालिक रहता था. वहां पर खून से लथपथ बाप-बेटे के शव पड़े हुए मिले थे. गर्दन पर हमले के निशान भी पाए गए थे. अनुज की पत्नी, बेटी और उसकी मां कल रात द्वारका गई थी. जब वो वहां से वापिस आए तो ढाबा अंदर से बंद मिला. अनहोनी की आशंका जताने पर पुलिस को मामले की खबर दी.
पुलिस के शक के घेरे में नौकर
मौके पर जाकर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू की. शुरुआती जांच में पता लगा कि मुख्य संदिग्ध नौकर है. हाल ही में ढाबा मालिक ने अपने यहां काम दिया था. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के लिए काफी टीमों का गठन किया गया है. नौकर फरार है.।

यह भी पढ़ें: Gold Price Today 23 October: सोने और चांदी के भाव में भारी गिरावट, जानें आज का दाम









