नौकर ने मालिक के घर से उड़ाए 50 लाख और गहने किए पार, सदमे में परिवार

घरेलू सहायक ने मालिक के घर से 50 लाख रुपये नकद सहित लाखों के गहनों को लेकर भाग हो गया। पीड़ित कारोबारी की पत्नी की शिकायत

घरेलू सहायक ने मालिक के घर से 50 लाख रुपये नकद सहित लाखों के गहनों को लेकर भाग हो गया। पीड़ित कारोबारी की पत्नी की शिकायत करने पर माडल टाउन थाना पुलिस ने मामले धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपित का पता लगा रही है। उसकेे संभावित ठिकानों पर पुलिस छापेमारी कर रही है।

जानकारी के मुताबिक 61 वर्ष बाल मुकुंद झुनझुनवाला घरवालों के साथ माडल टाउन-2 में रहते हैं। उनका प्लास्टिक सामान की फैक्ट्री है। उनकी पत्नी ने शनिवार को माडल टाउन थाने में अपने घर में चोरी की शिकायत दर्ज करवाई। उन्होंने पुलिस को कहा कि उनका घरेलू सहायक घर से 50 लाख रुपये और लाखों के गहने लेकर फरार हो गया है।

उन्होंने शिकायत में बताया कि कि उनके पति दो दिन पहले काम के सिलसिले में राजस्थान के धौलपुर गए हुए थे। शनिवार सुबह वह अपनी बेटी के साथ खरीदारी करने के लिए बाजार गई थी। घर पर उनका घरेलू सहायक अरुण मौजूद था। शाम को करीब साढ़े चार बजे वह घर लौटीं। दरवाजा खुला हुआ था।

कमरे में रखे हुए अलमारी के लाकर से 50 लाख रुपये तथा लाखों के गहने गायब मिले। घरेलू सहायक भी घर पर मौजूद नहीं था। कारोबारी की पत्नी ने उससे संपर्क करने के लिए फोन लगाया, पर उसका फोन बंद मिला। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर घटनास्थल पर पहुंच कर जांच की।

पुलिस ने कारोबारी के घर पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला। जिसमें पता चला कि अरुण बैग लेकर एक ई-रिक्शा में बैठकर भागा है। जांच में पता चला कि अरुण मूलरूप से बिहार के बांका का है।

पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए दिल्ली के उसके ठिकानों के साथ साथ एक टीम को बिहार के उसके घर पर रवाना कर दी है। पुलिस अधिकारी का दावा है कि जल्द ही आरोपित को पकड़ लेगी। इस घटना के बाद से ही पीड़ित परिवार सदमे में है।

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!