दिल्ली मेट्रो की रेड लाइन पर दो घंटे के लिए सेवाएं हुईं बाधित, दफ्तर जाने वाले हुए परेशान
देश की राजधानी दिल्ली की लाइफलाइन मेट्रो की रेड लाइन पर आज सुबह से तकनीकी खराबी के चलते ट्रेनें काफी देरी से चल रही है। जिस

देश की राजधानी दिल्ली की लाइफलाइन मेट्रो की रेड लाइन पर आज सुबह से तकनीकी खराबी के चलते ट्रेनें काफी देरी से चल रही है। जिस कारण से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यह परेशानी आधे घंटे से लेकर 40 मिनट तक चलती रही।
एक तरफ जहां दफ्तर जाने वाले सभी लोगों ने अपने दफ्तर तक पहुंचने के लिए काफी संघर्ष किया, वहीं सामान्य यात्रियों ने भी अपनी यात्रा में काफी देरी का सामना किया।
डीएमआरसी ने इस बारे में एक ट्वीट कर सुचना दी है। डीएमआरसी ने सुबह 10 बजे ट्वीट किया कि रिठाला से पीतमपुरा तक जाने वाली मेट्रो रेड लाइन पर काफी देरी से चल रही हैं। बाकि सभी लाइनों पर मेट्रो सेवाएं सामान्य हैं।
Normal services have resumed. https://t.co/V8n24UY83L
— Delhi Metro Rail Corporation I कृपया मास्क पहनें😷 (@OfficialDMRC) June 21, 2023
वहीं डीएमआरसी ने सुबह 10.33 बजे एक दूसरा ट्वीट कर सुचना दी कि अब रेड लाइन पर भी सेवाएं सामान्य है।
Normal services have resumed. https://t.co/V8n24UY83L
— Delhi Metro Rail Corporation I कृपया मास्क पहनें😷 (@OfficialDMRC) June 21, 2023

यह भी पढ़ें: दिल्ली के इंद्रप्रस्थ मेट्रो स्टेशन के पास दो गाड़ियों में टक्कर, 2 की मौत, 2 घायल









