रोहिणी कोर्ट में गैंगवार के बाद दिल्ली पुलिस में हुए कई तबादले

देश की राजधानी दिल्ली में हुए रोहिणी कोर्ट शूटआउट के महज़ 1 दिन बाद, दिल्ली पुलिस में शनिवार 25 सितंबर को बड़े स्तर पर कई तबादले किए गए हैं

देश की राजधानी दिल्ली में हुए रोहिणी कोर्ट शूटआउट के महज़ 1 दिन बाद, दिल्ली पुलिस में शनिवार 25 सितंबर को बड़े स्तर पर कई तबादले किए गए हैं।

बता दें कि दिल्ली पुलिस में बड़े स्तर पर इतने सारे स्पेशल कमिश्नरों के ट्रांसफर कर उन्हें नई ज़िम्मेदारी सौंपी गई है। दिल्ली पुलिस में स्पेशल कमिश्नर रैंक में बड़े ताबदले किए गए है।

ऐसे में स्पेशल कमिश्नर मुक्तेश चंद्र का तबादला स्पेशल कमिश्नर ऑपरेशन एंड लाइसेंसिंग से स्पेशल सीपी टेक्नोलॉजी, मीडिया सेल डिवीजन में किया गया है।

वहीँ स्पेशल कमिश्नर सुंदरी नन्दा का तबादला स्पेशल सीपी हेडक्वाटर से सीपी ह्यूमन रिसोर्स डिवीज़न में किया गया है।

इसी के चलते स्पेशल सीपी दीपेंद्र पाठक का ट्रांसफर स्पेशल सीपी इंटेलिजेंस से स्पेशल सीपी लॉ एंड ऑर्डर जॉन1 ईस्टर्न रेंज में किया गया है।

स्पेशल सीपी सतीश गोलचा का तबादला स्पेशल सीपी साउदर्न रेंज से स्पेशल सीपी लॉ एंड ऑर्डर डिवीजन जॉन 2 नई दिल्ली, साउदर्न और वेस्टर्न रेंज में किया गया है।

स्पेशल सीपी डेविड को स्पेशल सीपी पी एंड एल वेलफेयर से स्पेशल सीपी प्रोविजनिंग एंड फाइनेंस डिवीजन में ट्रांसफर कर दिया गया है ।

स्पेशल सीपी नुजहत हसन का ट्रांसफर स्पेशल सीपी वूमेन सेफ्टी से स्पेशल सीपी विजिलेंस एंड पब्लिक ट्रांसपोर्ट सेफ्टी डिवीजन में कर दिया गया है।स्पेशल सीपी संजय सिंह को स्पेशल सीपी वेस्टर्न जॉन के पद से हटाकर उन्हे स्पेशल सीपी लाइसेंसिंग एंड लीगल डिवीजन बनाया गया हैै ।

इसके अलावा स्पेशल सीपी राजेश खुराना को स्पेशल सीपी सेंट्रल जॉन से तबादला कर उन्हे स्पेशल सीपी इंटेलिजेंस भेज दिया गया ।

हालांकि स्पेशल सीपी वीरेंद्र सिंह को स्पेशल सीपी ट्रेनिंग एंड ट्रांसपोर्ट से स्पेशल सीपी ट्रैफिक मैनेजमेंट डिवीजन बनाया गया।

Tax Partner

इन सब के अलावा स्पेशल सीपी रॉबिन हिबु को स्पेशल सीपी आर्म्ड फोर्स से स्पेशल सीपी आर्म्ड फोर्स के अलावा स्पेशल सीपी मैनेजिंग डायरेक्टर दिल्ली पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन की जिम्मेदारी भी दी गई है ।

बात करें स्पेशल सीपी आईडी शुक्ला की तो उन्हें स्पेशल सीपी सिक्योरिटी से स्पेशल सीपी प्रोटेक्टिव सिक्योरिटी डिवीजन बनाया गया।

ये भी पढ़े: Rohini Court Shootout: रोहिणी कोर्ट शूटआउट मामले में बड़ा खुलासा

Tez Tarrar News

Rahil Sayed

राहिल सय्यद तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे हैं। इन्होंने दिल्ली से सम्बंधित बहुत सी महत्वपूर्ण घटनाओं और समाचारों को अपने लेखन में प्रकाशित किया… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!