मटियाला के सहयोग विहार की गलियों में भरा सीवर का पानी

मटियाला के सहयोग विहार डी ब्लॉक की गलियों का हाल इतना बुरा हैं कि यहाँ की हर गली में सीवर का पानी भरा हुआ है

मटियाला के सहयोग विहार डी ब्लॉक की गलियों का हाल इतना बुरा हैं कि यहाँ की हर गली में सीवर का पानी भरा हुआ है। इलाके में रहने वाले लोगों को काफ़ी मुश्किलों का सामना करना पढ़ रहा है। यहाँ रहने वाले लोगों का कहना है कि यहाँ की गलियों की हालत सिर्फ़ बरसात में ही नहीं बल्कि आम दिनों में भी ऐसी ही रहती है।लोग न तो घर से बाहर निकल पाते हैं,न बच्चे घर के बाहर खेल पाते हैं।

एक तरफ़ लोग कोरोना महामारी से जूझ रहें है तो वहीं दिल्ली के ऊपर डेंगू,मलेरिया जैसी बीमारियों का ख़तरा भी मंडरा रहा है। बात करें इस इलाके की तो आपको यहाँ की हर गली में सीवर का पानी भरा मिल जायगा। जिसकी वजह से यहाँ के लोगो पर बीमारियों का ख़तरा मंडरा रहा हैं। इलाक़े में रहने वाले लोगों का कहना है कि यहाँ की गलियों की हालत पिछले 2 सालो से ऐसी ही है।

कई बार निगम पार्षद और विधायक से मामले की शिकायत करने के बाद भी इस समस्या का कोई समाधान नहीं हो पाया हैं जिस वजह से यहाँ के लोगो को अपना जीवन गंदगी में बिताना पढ़ रहा हैं इतना ही नहीं बल्कि प्रशासन भी इस मामले में कोई कार्यवाही करता नज़र नहीं आ रहा हैं।

Radhey Krishna Auto

यह भी पढ़े: Delhi Corona Update: जानें दिल्ली में सोमवार को कोरोना के आए कितने नए मामले

Tez Tarrar News

Afreen Khan

आफरीन खान तेज़ तर्रार न्यूज़ में बतौर पत्रकार काम कर रही है और इनका मानना है कि पत्रकारिता की एक खासियत है कि वह कभी खामोश नहीं रहती ।
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!