शैली ओबरॉय आप की तरफ से फिर बनीं दिल्ली की मेयर, आले इकबाल होंगे डिप्टी मेयर

आम आदमी पार्टी की शैली ओबरॉय अब एक बार फिर से दिल्ली के लिए मेयर चुनी गई हैं। साथ ही भाजपा प्रत्याशी शिखा रॉय ने अपना नाम भी वापस ले...

आप को बता दें आम आदमी पार्टी की शैली ओबरॉय अब एक बार फिर से दिल्ली के लिए मेयर चुनी गई हैं। साथ ही भाजपा प्रत्याशी शिखा रॉय ने अपना नाम भी वापस ले लिया है। और पीठाशीन अधिकारी मुकेश गोयल ने इस बार फिर से शैली के नाम का एलान कर दिया है। और वहीं, डिप्टी मेयर के लिए फिर से आले इकबाल चुने गए है। साथ ही मेयर ने सदन की बैठक को भी स्थगित कर दिया गया है। और अब अगली बैठक 2 मई को ही होगी।

साथ ही मेयर ने ये भी कहा कि डिप्टी मेयर पद के लिए अब कोई भी प्रत्याशी अपना नाम अगर वापस लेना चाहे तो ले सकता है। भाजपा की डिप्टी मेयर प्रत्याशी सोनी पांडेय ने भी अपना नाम वापस लिया। इस तरह से आले इकबाल दिल्ली के डिप्टी मेयर चुने गए। मेयर ने डिप्टी मेयर आले इकबाल को डिप्टी मेयर घोषित किया।

मेयर शैली ओबरॉय अपनी चेयर पर लौटीं। उन्होंने सभी पार्षदों, मनोनीत एमएलए को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि हमें एक बार फिर से मौका देने के लिए सबको धन्यवाद, हम सब मिलकर दिल्ली के पार्कों सड़कों को सुंदर बनाएंगे।

Accherishtey यह भी पढ़ें: मेयर और डिप्टी मेयर के आज होंगे चुनाव, शैली और शिखा में होगा मुकाबला

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!