Sharda Sinha Death: नहीं रहीं गायिका शारदा सिन्हा, एम्स में ली आखिरी सांस
बिहार कोकिला के नाम से जाना माना पद्म भूषण से सम्मानित लोक गायिका शारदा सिन्हा का 72 साल की उम्र में मंगलवार रात 9:20

बिहार कोकिला के नाम से जाना माना पद्म भूषण से सम्मानित लोक गायिका शारदा सिन्हा का 72 साल की उम्र में मंगलवार रात 9:20 बजे एम्स में उनका निधन हो गया। वह 6 सालों से ब्लड कैंसर से पीड़ित थीं और तबीयत खराब होने पर 26 अक्टूबर को उन्हें एम्स में कैंसर सेंटर के मेडिकल आंकोलोजी वार्ड में भर्ती किया गया था।
क्या है शारदा सिन्हा के निधन की वजह?
हालत में सुधार होने पर उन्हें वार्ड में स्थानांतरित किया था, पर सोमवार देर शाम को तबीयत फिर बिगड़ गई और दोबारा उन्हें ICU में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा। एम्स ने एक में बयान में यह जारी किया है कि रेफ्रेक्टरी शॉक और सेप्टिसीमिया की वजह से उनका निधन हुआ। बुधवार को उनका पार्थिव शरीर विमान से पटना लेकर जाया जाएगा। वहीं उनका अंतिम संस्कार होगा।









