डांस ऑडिशन के बहाने बुलाकर युवती से किया दुष्कर्म और बना ली वीडियो

युवती की जान पहचान 2021 में बिहार निवासी आशीष नाम के व्यक्ति से हुई थी और युवती को ऐक्टिंग का काफी शौक यह बात जानकर आशीष ने उसे एक्टिंग...

गुरुग्राम के सेक्टर-29 थाना क्षेत्र अंतर्गत एक नामी होटल में डांस ऑडिशन के बहाने बुलाकर दिल्ली की रहने वाली एक युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। युवती का आरोप है कि आरोपी ने उसकी ऑडिशन का बहाना देकर उसकी अश्लील वीडियो बना ली और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर लगातार कई दिनों तक उसके साथ दुष्कर्म किया।

विरोध करने पर आरोपी ने लड़की के साथ मारपीट भी की। इसके बाद पीड़िता ने दिल्ली पुलिस को शिकायत दी, जहां जीरो एफआईआर दर्ज करने के बाद इसे सेक्टर-29 थाना पुलिस को भेज दिया गया। मूलरूप से दिल्ली की रहने वाली 37 वर्ष की युवती की जान पहचान 2021 में बिहार निवासी आशीष से हुई थी।

युवती को ऐक्टिंग का बोहोत शौंक था।इस पर आरोपी आशीष ने उसे एक्टिंग और डांस में करियर बनाने में मदद करने की बात कही थी। पीड़िता का आरोप है कि आशीष ने उसको डांस ऑडिशन के बहाने दिसंबर 2021 में गुरुग्राम के होटल लेमन ट्री में बुलाया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया।

दुष्कर्म करने के बाद आरोपी ने उसका वीडियो बनाया और वायरल करने की धमकी दी और धमकी देकर आरोपी ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी आशीष ने उसे जाने से मारने की धमकी दी। पीड़िता कई दिनों तक चुप रही लेकिन बाद में हिम्मत करने के बाद उसने दिल्ली पुलिस को मामले की शिकायत दी।

दिल्ली पुलिस ने मामले में जीरो एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई करने के लिए उसे गुरुग्राम के सेक्टर-29 थाना पुलिस को भेज दिया। सेक्टर-29 थाना प्रभारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और बयान दर्ज करने के लिए पीड़िता को बुलाया गया है। जल्दी ही पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी।

Hair Crown Salon

यह भी पढ़े: दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा में तैनात ASI की संदिग्ध हालात में मौत

Tez Tarrar News

Gagandeep Singh

गगनदीप सिंह तेज़ तर्रार न्यूज़ चैनल में बतौर कंटेंट राइटर कार्य कर रहे है। जहां ये दिल्ली से जुड़ी सारी क्राइम की खबरें निडर होकर अपने लेख से लोगों तक… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!