दिल्ली से जम्मू जाने वाली बसों में कमी, टिकटों की खातिर मारामारी
देश की राजधानी दिल्ली से जम्मू जाने के लिए इन दिनों बसों की काफी भारी किल्लत है। भारत-पाकिस्तान के बीच भले ही सीजफायर हुआ है

देश की राजधानी दिल्ली से जम्मू जाने के लिए इन दिनों बसों की काफी भारी किल्लत है। भारत-पाकिस्तान के बीच भले ही सीजफायर हुआ है, पर दिल्ली से जम्मू रूट पर बसों का संचालन अभी भी सही नहीं हुआ है।
कश्मीरी गेट और सराय काले खां बस अड्डे से जम्मू के लिए आये दिन कम से कम 15 बसें जाती हैं। जिसमे से करीब 13 बिना वातानुकूलित बसें नहीं चल रहीं हैं। हरियाणा रोडवेज ने भी दिल्ली से जम्मू जाने वाली अपनी करीब 30 बसों को पूरी तरह से कैंसिल कर दिया है।
कश्मीरी गेट से जम्मू जाने वाली 13 बसों को इन दिनों सैन्य ड्यूटी में तैनात किया गया है। दो वॉल्वो एसी बसें बुधवार तथा शनिवार को चल रही हैं, जिनके टिकटों के लिए काफी मारामारी मची हुई है।
इस वजह से दिल्ली से जम्मू जाने वाले सभी यात्रियों को भारी परेशानी हो रही है। यात्रियों की इस मजबूरी का लाभ उठा कर निजी बस संचालक दोगुना किराया वसूल रहे हैं।
लोगों ने कहा
मुझे जम्मू जाना था, पर बस स्टैंड पर आकर पता चला की जम्मू जाने वाली बसों को बंद कर दिया है। अब मुझे निजी बसों का सहारा लेकर जम्मू जाना पड़ रहा है।









