श्रद्धा वॉकर पार्ट-2! पत्नी के टुकड़े-टुकड़े कर बेरहमी से किया कत्ल; कम्प जाएगी रूह

देश की राजधानी दिल्ली में डाबड़ी थाना क्षेत्र में जानकीपुरी में 3 दिन पहले हुए महिला हत्याकांड में द्वारका जिले की एंटी नारकोटिक्स

देश की राजधानी दिल्ली में डाबड़ी थाना क्षेत्र में जानकीपुरी में 3 दिन पहले हुए महिला हत्याकांड में द्वारका जिले की एंटी नारकोटिक्स सेल ने आरोपी पति धनराज को पकड़ लिया है।

आरोपी धनराज अपनी पत्नी से इस बात से नाराज था कि उसकी एक युवक से दोस्ती है। नाराजगी के बीच उसने अपनी पत्नी को जान से मार दिया और शव को बेड के अंदर छिपाकर वह भाग गया था। पूछताछ में आरोपी से पता चला कि यूट्यूब पर वीडियो देखने के बाद वह अपनी पत्नी के टुकड़े-टुकड़े कर उसको एक सुनसान जगह पर फेंकना के लिए सोच रहा था।

आरोपी ने दोस्तों से मांगी थी मदद

जिसके लिए उसने अपने दोस्तों से मदद भी मांगी थी, पर उन्होंने साफ़ मना कर दिया था। पत्नी की हत्या के बाद आरोपित उसके दोस्त को भी मारना चाहता था, पर इससे पहले ही पुलिस ने उसे धर दबोचा।

द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह ने कहा कि तीन जनवरी को एक महिला का शव बेड के अंदर मिला था। महिला के मुंह पर सफेद टेप और एक कपड़ा लपेटा हुआ था। मृतका के पति को उसने फोन लगाया गया, पर उसका नंबर स्विचऑफ था।

इस मामले में एंटी नारकोटिक्स सेल के प्रभारी इंस्पेक्टर सुभाष चांद की देखरेख में एक टीम तैयार हुई। जिसके बाद टीम ने मृतका के माता-पिता और रिश्तेदारों से पूछताछ की।

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!