दिल्लीं में 1 जुलाई से सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर लगेगा बैन
दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति ने एक जुलाई से दिल्ली में सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर लगाम लगाने की तैयारी कर ली है

सिंगल यूज़ प्लास्टिक को पर्यावरण के लिए बहुत हानिकारक माना जाता है इसलिए दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति ने एक जुलाई से दिल्ली में सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर लगाम लगाने की तैयारी कर ली है।
DPCC ने इसके लिए जागरूकता अभियान चलाने के साथ साथ नियमों का करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी जायेगी।सभी जिलों के डीएम को 30 जून तक अपने क्षेत्र अधिकार में सिंगल यूज़ प्लास्टिक का सारा स्टॉक खत्म करने के निर्देश दिए गए हैं।
केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय ने अधिसूचना जारी कर 1 जुलाई, 2022 से देशभर में 19 आइटम पर प्रतिबंध लगाने के लिए कहा है।
प्रतिबंधित 19 आइटमों में: प्लास्टिक स्टिक वाले इयर बड, प्लास्टिक के झंडे, कैंडी स्टिक, आइसक्रीम स्टिक, सजावट में काम आने वाले थर्माकोल, प्लास्टिक के कप, प्लेट, गिलास, कांटा, चम्मच, मिठाई के डिब्बों पर लगाई जाने वाली प्लास्टिक, सिगरेट के पैकेट आदि चीज़ें शामिल हैं, जिनपर पर प्रतिबंध लगाया जाएगा।
ये भी पढ़े: मौसम के मिज़ाज़ में आया बदलाव, बूंदाबादी के साथ राजधानी में पड़े ओले