भाभी ने प्रेमी के साथ मिल देवर को उतरा मौत के घाट, सोशल मीडिया पर जिंदा रखा

देश की राजधानी दिल्ली के द्वारका जिले के बाबा हरिदास नगर इलाके में युवक रवि की अगवा कर उसकी हत्या मामले के मामले की को पुलिस ने

देश की राजधानी दिल्ली के द्वारका जिले के बाबा हरिदास नगर इलाके में युवक रवि की अगवा कर उसकी हत्या मामले के मामले की को पुलिस ने 78 दिन बाद सुलझाया है। हत्या का पूरा प्लान किसी और का नहीं, बल्कि उसकी भाभी ने अपने प्रेमी और उसके दोस्तों के साथ मिलकर रचा था। पुलिस ने इस मामले में भाभी और उसके प्रेमी सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इतना ही नहीं आरोपी इतने शातिर हैं कि 78 दिन तक सोशल मीडिया पर उस्की तस्वीर शेयर कर उसको जिंदा दिखाया। हत्या के बाद आरोपियों ने उसका मोबाइल ऑन किया था।

पुलिस ने आरोपियों की शिनाख्त शिव एंक्लेव ढिचाऊ रोड, नजफगढ़ के रहने वाले सीमा उर्फ रिंकू, इसका प्रेमी गांव जोंधी, झज्जर, हरियाणा के रहने वाले नीरज सहरावत, शिव एंक्लेव, नजफगढ़ के रहने वाले नीरज दहिया तथा गांव यूसुफपुर-ईसापुर, गाजियाबाद यूपी के रहने वाले अनुभव मलिक से हुई है। आरोपियों के पास से वारदात में प्रयोग में पिस्टल, कारतूस, एक मारुति स्विफ्ट कार और 3 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह ने बताया कि रवि की बहन ज्योति ने 24 मार्च को बाबा हरिदास नगर में अपने भाई की रिपोर्ट दर्ज की थी। ज्योति ने कहा कि उसका भाई 5 मार्च 2024 से गायब है। रवि अपने भाई दीपक तथा भाभी सीमा के साथ शिव एंक्लेव का निवासी था तथा खेती करता था। ज्योति की शिकायत पर पुलिस ने इस बात का मामला दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू की। लोकल पुलिस के साथ एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वायड के इंस्पेक्टर कमलेश कुमार, थाना प्रभारी बलराम सिंह बेनीवाल समेत अन्यों की टीम का गठन किया गया। पुलिस ने मृतक के मोबाइल के सीडीआर के अलावा टेक्निकल सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल की।

जांच में पता चला कि रवि ने पांच मार्च की रात नीरज से बात की थी। तकनीकी जांच से पता लगा कि 8 मार्च तक रवि के फोन की लोकेशन उसके घर के पास थी। जिसके बाद उसके मोबाइल की लोकेशन जनकपुरी की दिखाई दी। पुलिस ने रवि के परिवारवालों और रिश्तेदारों के नंबरों की जांच हुई। पता चला कि 5 मार्च को सीमा का फोन नीरज दहिया प्रयोग कर रहा था।

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!