वेलकम इलाके में ससुराल की लड़ाई में जेठानी के भाई ने मारी गोली, महिला घायल
देश की राजधानी दिल्ली के थाना सीलमपुर इलाके में पति और ससुराल वालों से हो रहे विवाद ने खूनी रंग लिया. बात इतनी ज्यादा

देश की राजधानी दिल्ली के थाना सीलमपुर इलाके में पति और ससुराल वालों से हो रहे विवाद ने खूनी रंग लिया. बात इतनी ज्यादा बिगड़ गई कि जेठानी के बुलाने पर वहां उसके भाई आ गए और झगड़े के चलते देवरानी को गोली मारी .यह हादसा वेलकम कॉलोनी लोहा मार्केट के एल ब्लॉक में हुई. घायल महिला को जीटीबी अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उसकी हालत काफी गंभीर बताई है. हादसे के बाद इलाके के लोगों ने 4 आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया. पुलिस ने बताया कि हत्या का प्रयास का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है. पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को भी निकली जा रहा है. ताकि बाकी आरोपियों की शिनाख्त हो सके.
आरोपियों को भीड़ ने पकड़ा
उत्तर पूर्वी दिल्ली के डीसीपी कार्यालय से महज 200 मीटर की दूरी पर हुई. पुलिस के अनुसार, सादमा नाम की महिला वेलकम कॉलोनी में रहती है. बुधवार को जेठानी और उसके पति के बीच झगड़ा हुआ. नाराज जेठानी ने अपने घर की सारी बात बताई. जिसके बाद जेठानी के 4 भाई कुछ लड़कों के साथ वहां पर गए. रात को झगड़े के चलते जेठानी के भाई ने गोली चला दी. गोली सादमा के पेट में लगी. और वह वहीं गिर पड़ी. वहां के लोग उसे तुरंत गुरुतेग बहादुर अस्पताल ले गए. इधर चार आरोपियों को भीड़ ने वहां पर ही पकड़ लिया. जानकारी पर पहुंची पुलिस चारों को थाने लेकर गई.
जेठानी के चारों भाई गिरफ्तार
जांच के चलते पता चला कि शहीद नगर, गाजियाबाद के रहने वाले सादिया की शादी वेलकम इलाके के जीशान से हुई है. सादिया और जीशान का रिश्ता बिलकुल भी सही नहीं चल रहा है. बुधवार को सादिया ने फोन कर अपने 4 भाइयों तफसीर, शहजाद, गुलरेज और मुंतहिर को अपनी ससुराल बुलाया. दोनों घर में कहासुनी चल ही रही थी, तभी मुंतहिर ने गोली चला दी, जो वहां मौजूद जीशान के छोटे भाई जावेद की पत्नी सादमा के पेट में जा लगी. इसके बाद भीड़ ने सादिया के चारों भाइयों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया.









