राजधानी से भी तेज दौडे़गी स्लीपर वंदे भारत, इतने घंटे में दिल्ली से पहुंचेंगे हावड़ा

देश की राजधानी दिल्ली के हावड़ा रूट पर अलग-अलग तरीके से 90 से 130 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही हैं। इसमें सबसे अधिक रफ्तार

देश की राजधानी दिल्ली के हावड़ा रूट पर अलग-अलग तरीके से 90 से 130 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही हैं। इसमें सबसे अधिक रफ्तार राजधानी एक्सप्रेस की है। राजधानी से भी 17 घंटे से ज्यादा का वक्त लग रहा है पर यह दूरी इससे कम वक्त में पूरी होने वाली है।

लगभग 12 घंटे में यात्रा होगी पूरी
यह होगा की अब दिल्ली से हावड़ा के बीच स्लीपर में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चलेगी। इसकी रफ्तार 130 से 160 किमी प्रति घंटे रहेगी। जिससे कम से कम 12 घंटे में यह यात्रा पूरी होगी। प्रयागराज के रास्ते भारत की पहली वंदे भारत चलाने के बाद अब पहली स्लीपर वंदे भारत को भी इसी रह पर चलाया जाएगा।

स्लीपर वंदे भारत दिल्ली-हावड़ा के साथ-साथ दिल्ली-मुंबई रेल रूट पर दौड़ेगी। इसमें राजधानी से हावड़ा की दूरी कुल 1451 किमी है। इस पर स्लीपर वंदे भारत का उद्घाटन इसी साल होगा। दिल्ली-हावड़ा रूट का सर्वाधिक हिस्सा उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल से गुजरता है और इस रूट को इस वक्त 160 किमी प्रति घंटा की रफ़्तार से ट्रेनों को चलाने के लिए अपग्रेड किया गया है।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी दो माह में स्लीपर वंदे भारत चलाने का एलान की है। दिल्ली एनसीआर के सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय ने कहा कि वंदे भारत सहित बाकि ट्रेनों को 160 की रफ़्तार से चलाने के लिए इस वक्त कवच से लेकर ट्रैक, तकनीक अपग्रेडेशन का काम चल रहा है। वंदे भारत को चलाने के प्रस्ताव पर अंतिम फैसला बोर्ड से होगा।

Tez Tarrar News
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!